Samsung Galaxy M11 के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

Samsung Galaxy M11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की खबर है। यहां पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 30 मार्च 2020 11:47 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा सैमसंग गैलेक्सी एम11
  • Samsung Galaxy M11 में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
  • 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी एम11 में
बीते तीन महीनों से Samsung Galaxy M11 सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। संभवतः कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण Samsung का यह फोन अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। इस बीच इंटरनेट पर इसके बारे में जानकारी एक बार फिर लीक हुई है। नई रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी एम11 के कथित आधिकारिक रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) और स्पेसिफिकेशन साझा किए गए हैं। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी एम11 को हाल ही में ताइवानी सर्टिफिकेशन साइट के डेटाबेस पर लिस्ट किया गया था। यहां से फोन में 5,000 एमएएच बैटरी होने के बारे में पता चला था।

Samsung Galaxy M11 के कथित रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन को ऑनलाइन ब्लॉग ytechb.com द्वारा सार्वजनिक किया गया है। लीक हुए रेंडर्स से एक तरह से पुराने रिपोर्ट्स को बल मिलता है जिसमें गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग भी शामिल है। इस लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी एम11 की एक तस्वीर का भी इस्तेमाल हुआ था। ytechb.com का दावा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम11 को ब्लैक, पर्पल और स्काई ब्लू रंग में बेचा जाएगा। हालांकि, सभी मार्केट को सभी वेरिएंट नहीं मिलेंगे।
 

Samsung Galaxy M11 specifications (expected)

रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम11 में होल-पंच डिज़ाइन होगा। गूगल प्ले कंसोल में भी इसी रिजॉल्यूशन का ज़िक्र था। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होने का दावा है। लीक हुए प्रेस रेंडर से इसकी पुष्टि होती है।

इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की खबर है। यहां पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में एड्रेनो 506 जीपीयू का ज़िक्र था। यह आज की तारीख में क्वालकॉम के चार चिपसेट के साथ जुगलबंदी में काम करता है जिसमें से तीन 600 सीरीज़ के चिपसेट हैं। और गैलेक्सी एम11 में पुराना 600 सीरीज़ चिपसेट दिए जाने की संभावना बेहद कम है।

इसके अलावा फोन में 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज होने का भी दावा है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी होगा। यहां 512 जीबी तक का कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

इसके अलावा फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 4.2 और 5,000 एमएएच बैटरी होगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.