Samsung Galaxy M10 हो सकता है एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर से लैस

Galaxy M10 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर लीक हो गए हैं। फीचर्स के अलावा एक स्केच भी लीक हुआ है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 17 जनवरी 2019 12:16 IST
ख़ास बातें
  • 28 जनवरी को लॉन्च होंगे Galaxy M सीरीज के फोन
  • Galaxy M सीरीज के अंतर्गत तीन नए स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च
  • Samsung Galaxy M सीरीज के फोन मिलेंगे Amazon.in पर

Samsung Galaxy M10 हो सकता है एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर से लैस

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung भारतीय बाजार में अपनी नई Galaxy M सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। आधिकारिक लॉन्च से पहले एक बार फिर Galaxy M10 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Galaxy M सीरीज़ को भारतीय बाजार में 28 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। गैलेक्सी एम सीरीज़ के अंतर्गत तीन नए स्मार्टफोन Galaxy M10, Galaxy M20 और Galaxy M30 को उतारा जा सकता है।

वेबसाइट Slashleaks की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy M10 में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 14एनएम का ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 चिपसेट के साथ 2 जीबी और 3 जीबी रैम दी गई है। खबर सामने आ रही है कि कंपनी फोन के पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप देने की तैयारी में है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का हो सकता है।
Advertisement
 

Photo Credit: Slashleaks


Samsung Galaxy M10 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ उतारा जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी होगी। फोन की मोटाई 7.7 मिलीमीटर और इसका वजन 160 ग्राम होगा। जानकारी के साथ एक स्केच भी लीक हुआ है जो फोन के डिजाइन से पर्दा उठा रहा है। स्केच को देखने से पता चलता है कि सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम10 में इनफिनिटी-वी स्क्रीन दिखाई दे रही है। फोन के दाहिनी तरफ वॉल्यूम और पावर बटन तो वहीं फोन के निचले हिस्से पर माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक है। हाइब्रिड डुअल-सिम और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट को बायीं तरफ जगह मिल सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design with a small notch
  • Ultra-wide angle photography is fun
  • Very good battery life
  • Dual-VoLTE standby
  • Bad
  • Dated processor
  • Pre-installed bloatware
  • No fingerprint sensor
  • Slow charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.