Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 की कीमतों को लेकर दावा

Samsung भारतीय मार्केट में 28 जनवरी को अपनी नई Galaxy M स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। इस दिन Samsun Galaxy M10 और Samsung Galaxy M20 को पेश किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जनवरी 2019 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M10 में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होने का दावा
  • एक्सीनॉस 7870 चिपसेट के साथ आ सकता है सैमसंग गैलेक्सी एम10
  • Samsung Galaxy M20 में 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है
Samsung भारतीय मार्केट में 28 जनवरी को अपनी नई Galaxy M स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। इस दिन Samsun Galaxy M10 और Samsung Galaxy M20 को पेश किए जाने की उम्मीद है। इस बीच न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने दावा किया है कि इनमे से एक फोन 10,000 रुपये से कम का होगा और दूसरा 10,000 रुपये सेगमेंट का। यह जानकारी भी दी गई है कि ये स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर 5 मार्च से उपलब्ध होंगे।

इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाला से IANS ने जानकारी दी है कि Samsung Galaxy M10 की कीमत 7,990 रुपये से शुरू होगी और Samsung Galaxy M20 का दाम 10,990 रुपये से। गैलेक्सी एम सीरीज़ सबसे पहले भारतीय मार्केट में लॉन्च होगा। 'Galaxy M' सीरीज़ के फोन अमेज़न इंडिया के अलावा सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होंगे।
Advertisement

गैलेक्सी एम सीरीज़ के स्मार्टफोन इनफिनिटी वी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आएंगे। कंपनी का कहना है कि इसे युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy M10 में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 14एनएम का ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 चिपसेट के साथ 2 जीबी और 3 जीबी रैम दी गई है। खबर सामने आ रही है कि कंपनी फोन के पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप देने की तैयारी में है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का हो सकता है।
Advertisement

आईएएनएस ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि Samsung Galaxy M20 में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी और गैलेक्सी एम10 में 3,500 एमएएच की।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design with a small notch
  • Ultra-wide angle photography is fun
  • Very good battery life
  • Dual-VoLTE standby
  • Bad
  • Dated processor
  • Pre-installed bloatware
  • No fingerprint sensor
  • Slow charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, crisp display
  • Good battery life
  • Up-to-date specifications
  • Bad
  • Advertising on lock screen and spammy notifications
  • Disappointing cameras
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7904

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy M10, Samsung Galaxy M20

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  9. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.