Samsung Galaxy M07 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ (720 × 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 260 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 सितंबर 2025 22:51 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ (720 × 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले है
  • यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7.0 पर चलता है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy M07 जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग से पता चला है कि Samsung Galaxy M07 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 दिया जाएगा। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7.0 पर चलता है। सैमसंग ने बताया है कि इसके लिए ऑपरेटिंग सिस्टम के सात अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। Samsung Galaxy M07 की 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके लिए ऑपरेटिंग सिस्टम के सात अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। 

एमेजॉन पर इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 6,999 रुपये का है। देश में सैमसंग की वेबसाइट पर भी इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इसकी प्राइसिंग या उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इसे एमेजॉन पर Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर पांच प्रतिशत तक का कैशबैक मिल सकता है। 

Samsung Galaxy M07 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ (720 × 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 260 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Helio G99 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7.0 पर चलता है। सैमसंग ने बताया है कि इसके लिए ऑपरेटिंग सिस्टम के सात अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। 

Samsung Galaxy M07 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, GPS, BeiDou, Galileo, Wi-Fi, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में एक्सेलरोमीटर, लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। Samsung Galaxy M07 की 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन का साइज 167.4 × 77.4 × 7.6 mm और भार लगभग 184 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.