सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम के टॉप फ़ीचर

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम के टॉप फ़ीचर
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 18,790 रुपये वाले सैमसंग के इस फोन को मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी का यह फोन मिड रेंज सेगमेंट का है। आइए इसके अहम फ़ीचर के बारे में जानें।

एस सिक्योर
कंपनी ने इस हैंडसेट के साथ नया फ़ीचर एस सिक्योर पेश किया है। आप इसकी मदद से किसी ख़ास ऐप को लॉक कर पाएंगे और छिपा भी पाएंगे। इसके अलावा किसी भी कंटेंट को प्राइवेट और सिक्योर रख पाएंगे। इसके अलावा फिंगरप्रिंट स्कैनर आपको अतिरिक्त सिक्योरिटी देता है। ऐप लॉक और हाइड के जरिए आप किसी भी ऐप पर वर्चुअल लॉक लगा पाएंगे। और उन्हें छिपाना भी संभव होगा।

एस पावर
कंपनी ने नया बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम दिया है इसे एस पावर प्लानिंग का नाम दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह आपकी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बैटरी कम होने पर आपको कई सुविधाएं देता है। अगर आपके फोन की बैटरी कम हो रही है तो जरूरी कॉल और मैसेज के लिए आप बैटरी को रिजर्व कर सकते हैं। ऐसा गैर-जरूरी बैकग्राउंड एक्टिविटी को कम करने पर संभव हो पाता है। बैटरी खत्म हो जाने की स्थिति में आप इस फ़ीचर की मदद से अपने सभी इनकमिंग कॉल को किसी खास नंबर पर फॉरवर्ड कर पाएंगे।

डिजाइन
गैलेक्सी जे7 प्राइम एक प्रीमियम फुल मेटल बॉडी फोन है। कर्व्ड बैकपैनल इसे प्रीमियम लुक देने का काम करते हैं। 2.5 डी गोरिल्ला ग्लास यह सुनिश्चित करता है कि फोन का स्क्रीन को मजबूती मिले।

कैमरा
इस फोन का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। एफ/ 1.9 अपर्चर के कारण कम रोशनी में तस्वीरें खींचने में ज़्यादा दिक्कत नहीं होगी। ज्यादा रिज़ॉल्यूशन के कारण क्रिस्प और साफ तस्वीरों की उम्मीद की जा सकती है। सेल्फी कैमरा 103 डिग्री के वाइड एंगल के साथ आता है, यानी आपकी सेल्फी में और लोगों के लिए जगह होगी।

वैसे, ये बातें सिर्फ स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर पर आधारित हैं। फोन की असली परफॉर्मेंस का खुलासा रिव्यू के दौरान होगा।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well designed and well built
  • Superb screen
  • S Power Planning feature
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Low light camera performance could be better
  • Fingerprint scanner can be tricky at times
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »