सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम का रिव्यू

Samsung Galaxy J7 Prime Review in Hindi। सैमसंग ने इस तिमाही में गैलेक्सी जे2 (2016), गैलेक्सी जे3 (6), गैलेक्सी जे5 (2016), गैलेक्सी जे7 (2016) स्मार्टफोन पेश किए। इस लोकप्रियता को कायम रखते हुए कंपनी ने गैलेक्सी जे5 प्राइम और गैलेक्सी जे7 प्राइम स्मार्टफोन भी पेश किए। आज हम गैलेक्सी जे7 प्राइम का रिव्यू करेंगे।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 12 जुलाई 2017 12:30 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम की कीमत 18,790 रुपये है
  • गैलेक्सी जे7 प्राइम भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • गैज़ेट्स 360 ने इस फोन को 10 में से 8 नंबर दिए
सैमसंग ने हाल ही में अच्छी परफॉर्मेंस वाले प्रीमियम स्मार्टफोन पेश किए। लेकिन कंपनी अपने मिड-रेंज वाले स्मार्टफोन में ये कामयाबी हासिल नहीं कर पाई। और दूसरे ब्रांड से इस प्राइस सेगमेंट में पिछड़ती दिखी। इसकी मुख्य वजह रही नई चीनी स्मार्टफोन कंपनियों का इसी प्राइस सेगमेंट में ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन पेश करना।

सैमसंग के लिए गैलेक्सी जे सीरीज़ एक अहम बदलाव रही है। अगस्त में जारी हुए आईडीसी डेटा के मुताबिक भारतीय बाज़ार में गैलेक्सी जे सीरीज़ काफी सफल रही और 2016 की दूसरी तिमाही में सैमसंग के स्मार्टफोन काफी ज्यादा संख्या में बिके। सैमसंग ने इस तिमाही में गैलेक्सी जे2 (2016), गैलेक्सी जे3 (6), गैलेक्सी जे5 (2016), गैलेक्सी जे7 (2016) स्मार्टफोन पेश किए। इस लोकप्रियता को कायम रखते हुए कंपनी ने गैलेक्सी जे5 प्राइम और गैलेक्सी जे7 प्राइम स्मार्टफोन भी पेश किए। आज हम गैलेक्सी जे7 प्राइम का रिव्यू करेंगे।
Advertisement

नया सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम मेटल बॉडी का बना है। 4जी सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में एक बड़ी बैटरी और फिंगरप्रिंट स्कैनर है। कंपनी ने खासकर इस फोन में भारत के हिसाब से ‘स्मार्ट’ फ़ीचर जैसे एस पावर प्लानिंग, एस बाइक मोड और एस सिक्योर भी दिए हैं। इन फ़ीचर को कंपनी के आर एंड डी सेंटर में डेवलेप किया गया है। आज हम फुल रिव्यू में जानेंगे कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम कैसा स्मार्टफोन है?

लुक और बनावट
सैमसंग यूज़र कई सालों से गैलेक्सी सीरीज़ के स्मार्टफोन में नए डिज़ाइन की कमी को लेकर शिकायत करते रहे हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन में डिज़ाइन में थोड़ा बदलाव किया है लेकिन बजट व मिड-रेंज स्मार्टफोन काफी हद तक पुराने सैमसंग स्टाइल के साथ ही आते हैं। गैलेक्सी जे7 प्राइम भी उसी भीड़ का एक हिस्सा है।
 

इस फोन में डिस्प्ले के नीचे एक फिज़िकल होम बटन है जिसके इधर-उधर कैपेसिटव रीसेंट और बैक बटन दिए गए हैं। मेटल रियर पैनल के अलावा नया जे7 प्राइम की बनावट मजबूत लगती है और इसके मुड़े हुए गोल किनारे इसे पकड़ने में सुविधाजनक बनाते हैं। 8 मिलीमीटर मोटाई वाला गैलेक्सी जे7 प्राइम थोड़ा  मोटा है। हालांकि 5.5 इंच स्क्रीन होने के बावजूद फोन का वज़न 167 ग्राम है। फोन में नीचे की तरफ 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में डिस्प्ले के ऊपर सैमसंग लोगो है। इसके अलावा रियर पर भी कंपनी की ब्रांडिंग है।
Advertisement

इसी प्राइस रेंज वाले दूसरे फोन की तुलना में गैलेक्सी जे7 प्राइम में दी गई मेटल बॉडी इसे निश्चित तौर पर बेहतर बनाती है। फोन में आगे की तरफ 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया है जिससे फोन प्रीमियम अहसास देता है। 5.5 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ जे7 प्राइम को एक हाथ से इस्तेमाल करना आसान नहीं है और हमारे रिव्यू के दौरान हम इसे दोनों हाथ से ही इस्तेमाल कर सके। मेटल रियर पैनल होने से भी हैंडसेट थोड़ा फिसलता है खासकर जबकि हाथों में पसीना हो। फोन में दायीं तरफ पावर बटन है और इसके बराबर में ही सिम और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिए गए हैं। सैमसंग ने जे7 प्राइम में सिम और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट दिए हैं। जिससे यूज़र को हाइब्रिड स्लॉट की तरह पहली सिम या माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक का चुनाव नहीं करना होगा।
Advertisement
 

गैलेक्सी जे7 प्राइम में रियर पर एलईडी फ्लैश के साथ एक कैमरा दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि फोन का रियर पैनल पूरी तरह से मेटल का नहीं बना है और टॉप व बॉटम पर प्लास्टिक पैनल का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि पेंट की वजह से यह मेटल जैसा दिखता है।

गैलेक्सी जे7 प्राइम में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जो कि होम बटन में इंटिग्रेटेड है। फिगंरप्रिंट सेंसर को इस्तेमाल करना हमेशा आसान होता है। इससे डिवाइस को फटाफट अनलॉक किया जा सकता है। होम बटन पर डबल टैप करने से कैमरा खुल जाता है और फोन के लॉक होने पर भी यह कैमरा काम करता है।
Advertisement
 

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जो काफी चमकदार है। सूरज की रोशनी में भी फोन को आसानी से पढ़ा जा सकता है। फोन में कलर अच्छे दिखते हैं और ब्लैक लेवल भी शानदार हैं। 480 पीपीआई डेनसिटी का मतलब है कि स्क्रीन पर टेक्स्ट शार्प दिखता है। जे7 प्राइन वीडियो देखने और गेम खेलने के लिए शानदार डिवाइस है।

स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर
नए गैलेक्सी जे7 प्राइम में एक ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर है जो 1.6 गीगाहर्ट्ज़ पर चलत है। फोन में 3 जीबी रैम है। इस फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम वाला यह फोन दो नैनो सिम और 4जी सपोर्ट के साथ आता है। हालांकि एक समय पर एक सिम कार्ड पर ही 4जी कनेक्ट किया जा सकता है। इस फोन में अपर्चर एफ/1.9 और एक एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। गैलेक्सी जे7 प्राइम में 3300 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। बात करें कनेक्टिविटी की तो गैलेक्सी जे7 प्राइम में जीपीआरएस/एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ और ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
 

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर सैमसंग की टचविज़ यूआई दी गई है। सैमसंग ने पिछले कई सालों से अपनी टचविज़ यूआई पर काफी काम किया है और अब यह पहले से कहीं ज्यादा हल्की है। सैमसंग के मौज़ूदा प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह ही जे7 प्राइम भी कई सारे प्रीलोडेड ऐप जैसे माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल, वनड्राइव, वननोट, पावरपॉइंट और स्काइप के साथ आता है। फोन की होम स्क्रीन पर एक गूगल फोल्डर है जिसमें गूगल ऐप जैसे जीमेल, क्रोम, गूगल सर्च, यूट्यूब, ड्राइव, प्ले म्यूज़िक, प्ले मूवीज़ एंड टीवी, हैंगआउट और फोटोज़ दिए गए हैं। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के अलावा जे7 प्राइम में कई सारे सैमसंग ऐप सहित फोन के डिफॉल्ट मेल ऐप और वेब ब्राउज़र, एस हेल्थ, गैलेक्सी ऐप्स और एस प्लानर भी पहले से इंस्टॉल आते हैं।

बात करें सॉफ्टवेयर की तो सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में नया एस पावर प्लानिंग और एस सिक्योर फ़ीचर है। फोन में अल्ट्रा-डेटा सेविंग मोड और एस बाइक मोड भी हैं। हालांति पिछले स्मार्टफोन में भी ये दो फ़ीचर स्मार्टफोन दिए गए हैं।
 

एस पावर प्लानिंग से यूज़र बची हुई बैटरी को ज्यादा देर तक चलाया जा सकता है। कंपनी ने नया बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम दिया है इसे एस पावर प्लानिंग का नाम दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह आपकी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बैटरी कम होने पर आपको कई सुविधाएं देता है। अगर आपके फोन की बैटरी कम हो रही है तो जरूरी कॉल और मैसेज के लिए आप बैटरी को रिजर्व कर सकते हैं। ऐसा गैर-जरूरी बैकग्राउंड एक्टिविटी को कम करने पर संभव हो पाता है। बैटरी खत्म हो जाने की स्थिति में आप इस फ़ीचर की मदद से अपने सभी इनकमिंग कॉल को किसी खास नंबर पर फॉरवर्ड कर पाएंगे।

कंपनी ने इस हैंडसेट के साथ नया फ़ीचर एस सिक्योर पेश किया है। आप इसकी मदद से किसी ख़ास ऐप को लॉक कर पाएंगे और छिपा भी पाएंगे। इसके अलावा किसी भी कंटेंट को प्राइवेट और सिक्योर रख पाएंगे। इसके अलावा फिंगरप्रिंट स्कैनर आपको अतिरिक्त सिक्योरिटी देता है। ऐप लॉक और हाइड के जरिए आप किसी भी ऐप पर वर्चुअल लॉक लगा पाएंगे। और उन्हें छिपाना भी संभव होगा। गैलेक्सी जे7 प्राइम में सिक्योर वाई-फाई भी है जिससे सार्वजिनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट के दौरान डेटा इनक्रिप्ट हो जाता है।
 

इसके अलावा जे7 प्राइम में दिया गया एस बाइक मोड इससे पहले गैलेक्सी जे3 (6) में देखा गया था। एस बाइक मोड फीचर को यह ध्यान में रखकर बनाया गया है कि आने वाली फोन कॉल से टू-व्हीलर सवार को कोई परेशानी ना हो। एक बार यह फीचर एक्टिवेट होने के बाद फोन में यूजर को 'स्मार्ट रिप्लाई' नाम के फीचर से आने वाली कॉल का पता लग जाएगा। इसके साथ ही यूजर इस मोड को रिटेल बॉक्स में साथ आने वाले एनएफसी टैग के साथ गैलेक्सी जे3 (6) को टैप कर भी एक्टिवेट कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि एनएफसी टैग को बाइक की पेट्रोल टंकी या हेलमेट के ऊपर चिपकाया जा सकता है जिससे यूजर इस मोड को आसानी से एक्टिवेट और डीएक्टिवेट कर सकते हैं। राइडिंग के दौरान, कॉल करने वाले को एक प्री-रिकॉर्डेड संदेश से पता लग जाएगा कि इस समय यूजर टू-व्हीलर पर है कॉल लेने के लिए सक्षम नहीं है। इस मोड के एक्टिव रहने के दौरान यूजर को आने वाली कॉल के समय कोई वाइब्रेशन या रिंग ना होने की वजह से आने वाली कॉल का पता नहीं लगेगा और ना ही उसे किसी तरह की परेशानी होगी। हालांकि, गैलेक्सी जे3 (6) यूजर को कॉल करने वाले लोग किसी इमरजेंसी की स्थिति में 1 नंबर दबाकर सीधे कॉल कर पाएंगे।

यूज़र की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सैमसंग ने एस पावर प्लानिंग, एस सिक्योर, सिक्योर वाई-फाई और एस बाइक मोड को क्विक सेटिंग पैनल में डिफॉल्ट दिया है।

कैमरा
गैलेक्सी जे7 प्राइम में अपर्चर एफ/1.9 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। बड़े अपर्चर के चलते हर शॉट में ज्यादा रोशनी आती है जिससे दिन में डिटेलिंग के साथ तस्वीरें मिलती हैं। फोन के कैमरे से ली गईं अधिकतर तस्वीरें अच्छे कलर और क्रिस्प के साथ आती हैं। हमने ध्यान दिया कि इस हैंडसेट से फोकस आसानी से किया जा सकता है।
 

वहीं इंडोर में या रोशनी कम होने पर गैलेक्सी जे7 प्राइम से अच्छी क्रिस्प तस्वीरें आती हैं। हालांकि फुल साइज़ पर ज़ूम करने पर तस्वीरें थोड़ी बिखऱ जाती हैं। कुल मिलाकर कहां तो जे7 का रियर कैमरे की परफॉर्मेंस काफी अच्छी है। फोन से सिर्फ फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन वाली वीडियो रिकॉर्ड होती है।
 

जे7 प्राइम में दिए गए 8 मेगापिक्सल कैमरा और अपर्चर एफ/1.9 के साथ डिटेलिंग के साथ सेल्फी आती है। कम रोशनी में फ्रंट कैमरे से तस्वीरें थोड़े नॉयज़ के साथ आती हैं। जं7 में दिया गया कैमरा ऐप इस्तेमाल करने में आसान है और यह फटाफट लॉन्च हो जाता है।

परफॉर्मेंस
हमारी रिव्यू प्रक्रिया के दौरान सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम लगभग हर काम को आसानी से कर पाया। फोन में दिया गया ऑक्टा-कोर प्रोसेसर बेहद अच्छे से काम करता है और हमें इसे लेकर कोई शिकायत नहीं है। फोन में डेड ट्रिगर 2 जैसे गेम आसानी से चलते हैं। जे7 प्राइम में मल्टीटास्किंग अच्छे से होती है और ऐप भी फटाफट लॉन्च हो जाते हैं।
 

इस डिवाइस को इस्तेमाल करते समय हमने देखा कि फोन में करीब 1.3 जीबी मेमोरी हर समय खाली थी जो काफी अच्छी बात है। 5.5 इंच स्क्रीन पर वीडियो देखने और गेम खेलने में मजा आता है। स्पीकर से साउंड काफी अच्छा मिलता है और हमें हाई वॉल्यूम पर भी कोई दिक्कत नहीं हुई। सैमसंग ने हमें बॉक्स में हेडफोन नहीं भेजे इसलिए हमने अपने हेडफोन से ऑडियो क्वालिटी जांची और हमें यह काफी अच्छी लगी।

हालांकि, गैलेक्सी जे7 प्राइम में दिए गए फिंगरप्रिंट सेंसर ने हमें थोड़ा निराश किया। अधिकतर समय यह अच्छे से काम करता है लेकिन कभी-कभी होम बटन को कई बार दबाने पर ही फोन अनलॉक होता है। जे7 प्राइम से कम कीमत वाले स्मार्टफोन में हमने फटाफट काम करने वाले ज्यादा बेहतर स्मार्टफोन देखे हैं।

हमारे रिव्यू के दौरान हमें गैलेक्सी जे7 प्राइम में 4जी कनेक्टिविटी में कोई परेशानी नहीं हुई। और हम 4जी वोडाफोन सिम हर समय अच्छे से चला सके।

हमारे स्टैंडर्ड बेंचमार्क टेस्ट में सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम से काफी अच्छे आंकड़े मिले।

बैटरी लाइफ
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में 3300 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है। हमारे वीडियो लूप टेस्ट में हैंडसेट लगातार 14 घंटे और 50 मिनट तक चला जिसे बुरा तो नहीं कहा जा सकता। वहीं मीडियम इस्तेमाल के साथ गैलेक्सी जे7 को एक बार चार्ज करने पर यह करीब 36 घंटे तक चल जाता है।
 

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में किसी तरह की फास्ट चार्जिंग की तारीफ नहीं कर रही है। लेकिन हमने देखा कि फोन 30 मिनट में ही 0 से 40 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। जीरो से फोन को 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में सिर्फ दो घंटे लगे।

हमारा फैसला
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम को भारत में 18,790 रुपये में लॉन्च किया गया। फोन विभिन्न रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। मेटल बॉडी वाले इस फोन में 3300 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा एस पावर प्लानिंग और सुपर्ब स्क्रीन है। एस पावर प्लानिंग और सिक्योर फोल्डर से सॉफ्टवेयर में नए फ़ीचर मिलते हैं। 5.5 इंच स्क्रीन के बावज़ूद जे7 प्राइम इस्तेमाल करने में आसान है।

सैमसंग की जे सीरीज का यह नया हैंडसेट निश्चित तौर पर मोटो एक्स प्ले और लेनोवो वाइब एक्स3 जैसे स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा। गैलेक्सी जे7 प्राइम को लेनोवो ज़ेड2 प्लस से भी चुनौती मिल सकती है जिसमें स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। लेनोवो ज़ेड2 प्लस की कीमत 17,999 रुपये है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well designed and well built
  • Superb screen
  • S Power Planning feature
  • Decent battery life
  • Bad
  • Low light camera performance could be better
  • Fingerprint scanner can be tricky at times
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.