सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम आज भारत में हो सकता है लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम आज भारत में हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • इस फोन में होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है
  • फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है
  • 8 मेगापिक्सल रिययर व 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
विज्ञापन
सैमसंग आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही सोमवार को भारत में आयोजित होने वाले एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे थे। लॉन्च इवेंट में सैमसंग अपनी 'जे' सीरीज के नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम को पेश कर सकती है। इनवाइट में नंबर के साथ जे बनाया गया है। इसके अलावा इस इनवाइट की टैगलाइन है, ''गेट रेडी फॉर द प्राइम टाइम!''

कुछ दिनों पहले ही मुंबई के एक नामी रिटेलर द्वारा सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम को लेकर जानकारी सार्वजनिक की गई थी। इस रिटेलर के मुताबिक, भारतीय बाजार में हैंडसेट की कीमत 18,790 रुपये होगी। याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम को पिछले महीने वियतनाम में 6,290,000 वियतनामी डॉलर (करीब 19,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। ऐसे में महेश टेलीकॉम द्वारा भारतीय कीमत को लेकर किया गया दावा विश्वसनीय नज़र आता है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 (2016) का अपग्रेडेड वर्ज़न है। इसमें होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। अन्य अंतर में एचडी डिस्प्ले की जगह फुल-एचडी डिस्प्ले, ज्यादा रैम (2 जीबी की जगह 3 जीबी), ज्यादा इनबिल्ट स्टोरेज (16 जीबी की जगह 32 जीबी) और ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला फ्रंट कैमरा (5 मेगापिक्सल की जगह 8 मेगापिक्सल) हैं।

गैलेक्सी जे7 प्राइम के अन्य स्पेसिफिकेशन लगभग गैलेक्सी जे7 (2016) वाले हैं। डुअल-सिम वाले गैलेक्सी जे7 प्राइम में एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो मौजूद रहेगा। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम से लैस होगा।

गैलेक्सी जे7 प्राइम में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

सैमसंग जे सीरीज का यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए- जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है और डाइमेंशन 151.5x74.9x8.1 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , samsung, samsung mobile, samsung galax j7 prime
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »