• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में है 3 जीबी रैम व 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारी खूबियां

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में है 3 जीबी रैम व 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारी खूबियां

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में है 3 जीबी रैम व 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच डिस्प्ले व 3300 एमएएच बैटरी है
  • फोन में 3 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
  • फोन की कीमत करीब 18,800 रुपये है
विज्ञापन
सैमसंग ने 'जे' सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 प्राइम आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। जे7 प्राइम को कंपनी वियतनाम की वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशन की जानकारी के साथ लिस्ट कर दिया गया है। स्मार्टफोन की कीमत 6,290,000 वियतनामी डॉलर (करीब 18,800 रुपये) है और यह गुरुवार से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 4 है। इस फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 4जी सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में अपर्चर एफ/1.9 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इस फोन में सैमसंग का एस बाइक मोड भी दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

कनेक्टिविटी के लिए जे7 प्राइम में 4जी के अलावा वाई-फाई बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 151.5 x 74.9 x 8.1 मिलीमीटर है।

मई में गैलेक्सी जे7 (2016) को 15,990 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया था। इससे पहले यह हैंडसेट कंपनी के अपने घरेलू मार्केट दक्षिण कोरिया में लॉन्च हुआ था।

एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 ओएस आधारित सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) एक बड़ा और दमदार डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन में 720 x 1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 5.5 इंच सुपर एमोलेड स्क्रीन है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर है। इस हैंडसेट में 2 जीबी रैम है। फोन की स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इस हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद हैं। स्मार्टफोन में 3300 एमएएच की बैटरी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well designed and well built
  • Superb screen
  • S Power Planning feature
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Low light camera performance could be better
  • Fingerprint scanner can be tricky at times
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »