• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) बेंचमार्क साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) बेंचमार्क साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) बेंचमार्क साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि सैमसंग ने अपने गैलेक्सी जे सीरीज के ज्यादातर हैंडसेट के 2016 मॉडल को पेश करने की तैयारी में है। हफ्ते की शुरुआत में हम सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) के कुछ स्पेसिफिकेशन से रूबरू हुए थे जिसे जीएफएक्सबेंच बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया थी।अब इसी वेबसाइट पर गैलेक्सी जे7 (2016) को लिस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। एक बार फिर लिस्टिंग के कारण इसके स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गए हैं।

दरअसल, वेबसाइट पर SM-J710x के कोडनेम से एक हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। इसे गैलेक्सी जे7 (2016) माना जा रहा है। यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। अन्य स्पेसिफिकेशन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले शामिल है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर, एड्रेनो 405 जीपीयू और 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।

लिस्टिंग के मुताबिक, इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। अन्य फ़ीचर में एक्सेलेरोमीटर, कंपास, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और वाई-फाई शामिल हैं।

याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। फ्रंट फ्लैश से लैस यह डिवाइस एक सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. इंडिया में AI इमेज का क्रेज! ChatGPT Images 2.0 में सबसे आगे भारतीय
  3. Moto G47 हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Apple के iPhone हो सकते हैं महंगे, मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने का असर!
  5. 180 दिन की बैटरी वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. सिंगल चार्ज में 180 किमी रेंज वाली Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Google ने बनाया पेड सब्सक्रिप्शंस का रिकॉर्ड, क्लाउड सर्विसेज से रेवेन्यू 20 अरब डॉलर पर पहुंचा
  9. iQOO Neo 10 लॉन्च हुआ दो नए रंगों में, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ जानें नई कीमत
  10. Motorola Signature, Moto Buds 2 Plus के ब्रिलियंट कलेक्शन पेश, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »