सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) के स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) के स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
विज्ञापन
सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी जे1 (2016) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च भी नहीं किया है, इस बीच गैलेक्सी जे5 (2016) से जुड़ी खबरें नेट पर आने लगी हैं। SM-J510x कोडनेम वाले इस स्मार्टफोन को जीएफएक्सबेंच बेंचमार्क की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिससे हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है।

जीएफएक्सबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें गेस्चर सपोर्ट भी मौजूद हैं। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट, एड्रेनो 306 जीपीयू और 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसमें सिर्फ 11 जीबी यूज़र के लिए उपलब्ध होंगे। लिस्टिंग में 12 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरा और 4.7 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा का ज़िक्र है। कैमरे से आप फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, ब्लूटूथ, जीपीएस, लाइट सेंसर, एनएफसी, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और वाई-फाई कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।

याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी जे5 को भारत में पिछले साल जुलाई महीने में पेश किया गया था। इसमें 5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें भी गैलेक्सी जे5 (2016) के ही प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन यह 1.5 जीबी रैम से लैस है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 2600 एमएएच की बैटरी से लैस यह स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर ऑटोफोकस कैमरे और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च: Bose ट्यूनिंग, ANC के साथ 40 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  2. YouTube के जिस फीचर के लिए लोग देते थें पैसे, अब फ्री यूजर्स भी उठाएंगे फायदा
  3. Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. इंडिया में AI इमेज का क्रेज! ChatGPT Images 2.0 में सबसे आगे भारतीय
  5. Moto G47 हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Apple के iPhone हो सकते हैं महंगे, मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने का असर!
  7. 180 दिन की बैटरी वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. सिंगल चार्ज में 180 किमी रेंज वाली Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, देखें फीचर्स
  10. Google ने बनाया पेड सब्सक्रिप्शंस का रिकॉर्ड, क्लाउड सर्विसेज से रेवेन्यू 20 अरब डॉलर पर पहुंचा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »