Samsung Galaxy J5 Prime (2017) के स्पेसिफिकेशन लीक

सैमसंग अपने नए जे सीरीज़ स्मार्टफोन गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) पर काम कर रही है। कंपनी ने करीब एक साल पहले गैलेक्सी जे5 प्राइम लॉन्च किया था। नए आने वाले गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) को अमेरिका में फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन पर लिस्ट कर दिया है।

Samsung Galaxy J5 Prime (2017) के स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) को एफसीसी पर लिस्ट किया गया है
  • एक बेंचमार्क लिस्टिंग से भी फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है
  • फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ और 4जी एलटीई जैसे फ़ीचर होंगे
विज्ञापन
सैमसंग अपने नए जे सीरीज़ स्मार्टफोन गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) पर काम कर रही है। कंपनी ने करीब एक साल पहले गैलेक्सी जे5 प्राइम लॉन्च किया था। नए आने वाले गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) को अमेरिका में फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन पर लिस्ट कर दिया है। जिससे फोन के जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं।

एफसीसी सर्टिफेकशन के लिए सबमिट किए गए दस्तावेज ऑनलाइन लिस्ट हैं। इससे पुष्टि होती है कि सैमसंग SM-G571F मॉडल नंबर वाले एक नए हैंडसेट को लाने की तैयारी कर रही है। इससे पता चलता है कि आने वाला हैंडसेट गैलेक्सी जे5 प्राइम का आने वाला अपग्रेड  वेरिएंट होगा। क्योंकि पिछले साल भारत में लॉन्च हुए गैलेक्सी जे5 प्राइम का मॉडल नंबर SM-G570F था। सबमिट किए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि आने वाले गैलेक्सी सीरीज़ हैंडसेट की लंबाई 142.7 मिलीमीटर और चौंड़ाई 69.6 मिलीमीटर होगी। एफसीसी लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि फोन में ब्लूटूथ 4.2 लो एनर्जी (एलई), वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और 4जी एलटीई जैसे फ़ीचर होंगे।

सैमसंग ने एफसीसी पर जमा किए गए दस्तावेज में हार्डवेयर से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी नहीं दी है। हालांकि, गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) को हाल ही में एक बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था। इस ख़बर को सैममोबाइल ने सार्वजनिक किया। लिस्टिंग के मुताबिक स्मार्टफोन एंड्रॉड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। और इसमें एक्सीनस 7570 चिपसेट, माली-टी720 जीपीयू और 3 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है। स्मार्टफोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा हुआ था। फोन में 12 मेगापिक्सल रियर सेंसर, 7 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर और एक एचडी (1280x720 पिक्सल) स्क्रीन दिया जा सकता है। बेंचमार्क लिस्टिंग से फोन में एक 4.8 इंच डिस्प्ले होने का पता चलता है जो ओरिजिनल गैलेक्सी जे5 प्राइम के 5 इंच स्क्रीन से छोटा है। हालांकि, नए हैंडसेट में भी यही स्क्रीन साइज़ रहने की उम्मीद है।

गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) के लॉन्च से जुड़ी जानकारी मिलना अभी बाकी है। हालांकि, लेटेस्ट एफसीसी और बेंचमार्क लिस्टिंग को देखते हुए कहा जा सकता है कि नए सैमसंग स्मार्टफोन को इस साल के खत्म होने से पहले लॉन्च किया जाएगा।

ओरिजिनल गैलेक्सी जे5 प्राइम को भारतीय बाज़ार में 14,790 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई थी लेकिन कपनी ने बाद में एक 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च किया, जिसकी कीमत 14,900 रुपये है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ लॉन्च किया गया था जिसे पिछले महीने ही एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिला।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »