Samsung Galaxy J5 (2017) के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट जारी किए जाने की खबर

सैमसंग ने Galaxy J5 (2017) के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट जारी कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) को पिछले साल Galaxy J3 (2017) और Galaxy J7 (2017) के साथ लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy J5 (2017) के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट जारी किए जाने की खबर
ख़ास बातें
  • Galaxy J5 (2017) में है 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट का J530FXXU2BRH5 वर्जन नंबर जारी
  • गैलेक्सी जे5 (2017) में है फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की हैंडसेट निर्माता कंपनी सैमसंग ने Galaxy J5 (2017) के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट जारी कर दिया है। बता दें कि यह जानकारी एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। याद करा दें कि सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) को पिछले साल Galaxy J3 (2017) और Galaxy J7 (2017) के साथ लॉन्च किया गया था। वेबसाइट Sammobile की रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट J530FXXU2BRH5 वर्जन नंबर के साथ आ रहा है। सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) यूजर मोबाइल सेटिंग में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट चेक कर सकते हैं। Samsung Galaxy J5 (2017) लॉन्च के वक्त एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ लॉन्च हुआ था।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) की खासियत मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन, फिंगरप्रिंट सेंसर और वोल्ट सपोर्ट है। एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट अभी पोलैंड यूजर के लिए जारी किया गया है। उम्मीद है कि अपडेट के साथ अगस्त 2018 एंड्रॉयड सिक्योरी पैच भी आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ हफ्तों पहले Galaxy J3 (2017) के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी किया गया था। देखने यह है कि कंपनी सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) के लिए ओरियो अपडेट कब तक जारी करती है। याद करा दें कि जुलाई में सामने आई रिपोर्ट में इस बात का जिक्र था कि Galaxy J3 (2017), Galaxy J5 Pro और Galaxy J7 Pro को सितंबर तक  Android Oreo अपडेट मिल जाएगा।

Samsung Galaxy J5 (2017) के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) में 5.2 इंच का (720 x 1280 पिक्सल) एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830 इंटिग्रेटेड है। 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले इस फोन में 2 जीबी रैम दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ एक एलईडी फ्लैश भी है। सैमसंग के इस फोन का फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट सेंसर का अपर्चर एफ/1.9 है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 146.3×71.3×7.9 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस शामिल हैं। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौज़ूद है 3000 एमएएच की बैटरी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  2. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  3. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  4. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  6. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  7. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  8. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  9. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  10. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »