Samsung Galaxy J4+ और Samsung Galaxy J6+ इस हफ्ते होंगे भारत में लॉन्च

भारतीय मार्केट में चीनी कंपनियों के बढ़ते दबदबे को चुनौती देने के मकसद से Samsung जल्द ही दो नए स्मार्टफोन पेश कर सकती है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy J6+ और Samsung Galaxy J4+ की।

Samsung Galaxy J4+ और Samsung Galaxy J6+ इस हफ्ते होंगे भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Galaxy J6+ में दो रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है
  • Samsung Galaxy J4+ में नया इमोटीफाई फीचर होगा
  • दोनों स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर किया गया था लिस्ट
विज्ञापन
भारतीय मार्केट में चीनी कंपनियों के बढ़ते दबदबे को चुनौती देने के मकसद से Samsung जल्द ही दो नए स्मार्टफोन पेश कर सकती है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy J6+ और Samsung Galaxy J4+ की। न्यूज एजेंसी आईएएनएस की मानें तो दोनों ही सैमसंग स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच है। Galaxy J6+ में दो रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन साइड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ आएगा। Samsung Galaxy J4+ में नया इमोटीफाई फीचर होगा। ऐसा लगता है कि यह मैसेजिंग से संबंधित के एक खास फीचर होगा।

इससे पहले Samsung ने भारतीय मार्केट में Galaxy J8 और Samsung Galaxy J6 मिड-रेंज स्मार्टफोन उतारे थे। जुलाई में सैमसंग ने दावा किया कि भारत में गैलेक्सी जे8 और गैलेक्सी जे6 के 20 लाख से ज्यादा यूनिट बिके थे।

गौर करने वाली बात है कि पहले ही सैमसंग ब्रांड के इन दोनों स्मार्टफोन को ब्लूटूथ एसआईजी पोर्टल पर लिस्ट किया गया था। इन दो फोन को SM-J610 और SM-J415 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया। लिस्टिंग से Samsung Galaxy J6+ और Samsung Galaxy J4+ के बारे में जानकारी सामने आई है।

Samsung Galaxy J6+ और Galaxy J4+ को Bluetooth SIG की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके बारे में सबसे पहले जानकारी डच ब्लॉग Galaxy Club ने दी। SM-J610F मॉडल नंबर वाला फोन (Galaxy J6+) सिंगल और डुअल सिम वेरिएंट में आएगा। पहले इस फोन को Samsung Galaxy J6 Prime नाम से बुलाए जाने के दावे किए जा रहे थे। वहीं, Galaxy J4+ को Galaxy J4 Prime का नाम मिलने की उम्मीद थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेंगे। इनमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। दोनों ही फोन को सबसे पहले हॉलैंड और वियतनाम में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  2. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  3. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  4. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  5. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  6. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  7. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  8. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  9. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  10. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »