Samsung Galaxy J3 Pro फ्लिपकार्ट पर 7,990 रुपये में उपलब्ध

सैमसंग इंडिया ने जानकारी दी है कि कंपनी का गैलेक्सी जे3 प्रो स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो स्मार्टफोन 29 मई, सोमवार से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। गैलेक्सी जे3 प्रो, जे सीरीज़ का नया स्मार्टफोन है। सैमसंग की जे-सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन की तरह ही, गैलेक्सी जे3 प्रो में मेटल फिनिश जैसा एक फ्रेम है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy J3 Pro फ्लिपकार्ट पर 7,990 रुपये में उपलब्ध
ख़ास बातें
  • जे3 प्रो के फ्रेम को मेटल जैसी फिनिश दी गई है
  • इसकी बड़ी ख़ासियतों में से एक है एस बाइक मोड
  • यह स्मार्टफोन अब फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है
विज्ञापन
सैमसंग इंडिया ने जानकारी दी है कि कंपनी का गैलेक्सी जे3 प्रो स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो स्मार्टफोन सोमवार से फ्लिपकार्ट पर 7,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। गैलेक्सी जे3 प्रो, जे सीरीज़ का नया स्मार्टफोन है। सैमसंग की जे-सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन की तरह ही, Samsung Galaxy J3 Pro में मेटल फिनिश जैसा एक फ्रेम है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो, सैमसंग के अनोखे 'मेक फॉर इंडिया' फ़ीचर जैसे अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड और एस बाइक मोड के साथ आता है। अल्ट्रा सेविंग मोड के चलते यूज़र 50 प्रतिशत तक मोबाइल डेटा की बचत कर सकते हैं जबकि एस बाइक मोड से ड्राइविंग करते समय मदद मिलती है। सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो को पिछले साल जून में सबसे पहले लॉन्च किया गया था।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy J3 Pro में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम गैलेक्सी जे3 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 142.2x71.0x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम।

Samsung Galaxy J3 Pro में 4जी, जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9830आई
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »