• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • हैंडसेट गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा
  • सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो में 5 इंच का एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
  • एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने गैलेक्सी जे3 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट पेटीएम पर 8,490 रुपये में मिलेगा। हैंडसेट गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात है कि इस हैंडसेट को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था।

सैमसंग जे-सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो के फ्रेम को मेटल जैसी फिनिश दी गई है। इस हैंडसेट में भी अन्य गैलेक्सी स्मार्टफोन की तरह सिग्नेचर होम बटन दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम गैलेक्सी जे3 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 142.2x71.0x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो में 4जी, जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9830आई
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »