• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 7,000mah बैटरी वाला नॉन चाइनीज फोन Samsung Galaxy F62 फोन Rs 2 हजार हुआ सस्ता, जल्दी करें

7,000mah बैटरी वाला नॉन चाइनीज फोन Samsung Galaxy F62 फोन Rs 2 हजार हुआ सस्ता, जल्दी करें

ये डिस्काउंट ऑफर कथित रूप से Flipkart की Flipkart Flagship Fest sale में भी देखा जा सकता है, यह सेल 15 अप्रैल तक चलने वाली है। हालांकि, ऑफलाइन माध्यम से यह डिस्काउंट ऑफर 19 अप्रैल तक ज़ारी रहेगा।

7,000mah बैटरी वाला नॉन चाइनीज फोन Samsung Galaxy F62 फोन Rs 2 हजार हुआ सस्ता, जल्दी करें

फोन में लेज़र ब्लू, लेज़र ग्रीन और लेज़र ग्रे कलर ऑप्शन में आते हैं

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F62 में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ62 में 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
  • कथित रूप से ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम पर उपलब्ध होगी कटौती
विज्ञापन
Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन की कीमत में कथित रूप से 2,000 रुपये तक की कटौती की गई है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। बता दें, सैमसंग गैलेक्सी एफ62 फोन को भारत में फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था, जो कि 7,000 एमएएच जैसी दमदार बैटरी व क्वाड रियर कैमरा सेटअप फीचर्स से लैस है। लगभग दो महीने बाद अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन पर कथित रूप से डिस्काउंट ऑफर पेश किया है, जिसके बाद आप इस स्मार्टफोन को और भी सस्ते दाम में अपना बना सकेंगे। हालांकि, ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह कटौती सीमित समय के लिए है।

91mobiles रिपोर्ट में ऑफलाइन सूत्रों का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन 2,000 रुपये सस्ता हो गया है। आपको बता दें, सैमसंग गैलेक्सी एफ62 फोन की कीमत भारत में 23,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपये है। इस फोन में लेज़र ब्लू, लेज़र ग्रीन और लेज़र ग्रे कलर ऑप्शन में आते हैं। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, रीटेल स्टोर्स पर अब फोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये हो गई है, जबकि 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आप 23,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ये डिस्काउंट ऑफर कथित रूप से Flipkart की Flipkart Flagship Fest sale में भी देखा जा सकता है, यह सेल 15 अप्रैल तक चलने वाली है। हालांकि, ऑफलाइन माध्यम से यह डिस्काउंट ऑफर 19 अप्रैल तक ज़ारी रहेगा।
 

Samsung Galaxy F62 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एफ62 एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 पर काम करता है, जिसमें 6.7 इंच फुल-एचडी+ (1080x2400) सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Exynos 9825 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलता है। गैलेक्सी एफ62 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 का प्राइमरी कैमरा, 123 डिग्री फिल्ड-ऑफ-व्यू अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ62 में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों ही कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। सैमसंग में कई कैमरा फीचर्स शामिल है, जैसे सिंगल टेक जो कि 14 अलग-अलग आउटपुट- 10 फोटो व 4 वीडियो लेने में सक्षम है।

सैमसंग गैलेक्सी एफ62 फोन में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ,, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 7,000 एमएएच बैटरी के साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह फोन 9.5mm मोटा व 218 ग्राम भारी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Marathon battery life
  • Vivid AMOLED display
  • Good daylight camera performance
  • कमियां
  • Ads in some stock apps
  • Cameras could do better in low light
  • Slow charging relative to battery size
  • Missing segment-staple features
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9825
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro vs Realme 16 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  2. Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले खुलासा, 12GB रैम के साथ 50MP के होंगे 2 कैमरा!
  3. 30W आउटपुट के साथ 10,000mAh पावरबैंक Anker ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. 7,500mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत
  5. 6 मिनट 23 सेकंड तक गायब रहेगा सूरज, NASA ने बताया कहां दिखेगा सबसे सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण
  6. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट
  7. Honor Magic 9 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple कर रहा आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर पर काम, चोरी होने पर होगा अपने आप लॉक, जानें सबकुछ
  9. स्क्रू कसने और खोलने का काम होगा आसान, Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूल
  10. Lava Bold N2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »