Samsung Galaxy F55 5G के भारत में लॉन्च होने पहले ही लीक हो गई कीमत!

माना जा रहा है कि Galaxy F55 5G डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में Galaxy C55 के समान होगा, जिसे चीन में 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। 

Samsung Galaxy F55 5G के भारत में लॉन्च होने पहले ही लीक हो गई कीमत!
ख़ास बातें
  • दावा किया गया है कि Galaxy F55 की भारत में कीमत 26,999 रुपये से शुरू होगी
  • फोन 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज वाले तीन वेरिएंट्स में आएगा
  • इसके Snapdragon 7 Gen 1 SoC से लैस होने की उम्मीद है
विज्ञापन
Samsung Galaxy F55 5G के अगले महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है और इससे पहले ही अपकमिंग Galaxy F सीरीज स्मार्टफोन की कीमत ऑनलाइन सामने आ गई है। Galaxy F55 के मिड-रेंज पेशकश के रूप में आने होने की उम्मीद है। इसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स Galaxy C55 5G से मेल खाते हैं, जिसे इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। Galaxy F55 के Snapdragon 7 Gen 1 SoC से लैस होने की उम्मीद है। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।

X पर टिपस्टर अभिषेक यादव ने दावा किया कि Galaxy F55 भारत में 26,999 रुपये की कीमत में लॉन्च होगा, जिसमें 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। कहा जा रहा है कि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये होगी, जबकि 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये होगी।

Samsung ने हाल ही में घोषणा की थी कि Galaxy F55 5G मई की शुरुआत में भारत में लॉन्च होगा। इसे वीगन लेदर फिनिश के साथ दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन के Flipkart, Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होने की पुष्टि की गई है।

माना जा रहा है कि गैलेक्सी एफ55 5जी डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में Galaxy C55 के समान होगा, जिसे चीन में 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। 

यदि ऐसा होता है तो हम Galaxy F55 में 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED Plus डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 1 SoC OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, 50-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद करते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »