Samsung Galaxy F52 5G की कीमत होगी 23,000 रुपये से कम!

लीक कीमत के अनुसार, Samsung Galaxy F52 5G स्मार्टफोन की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,900 रुपये) होगी। यदि इसकी तुलना इस साल फरवरी में लॉन्च हुए Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन से करें, तो इसकी कीमत 23,999 रुपये है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 मई 2021 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F52 5G में मिल सकते हैं चार कैमरे
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी की बैटरी 4,000 एमएएच की हो सकती है
  • यह फोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हो चुका है लिस्ट

सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी फोन स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से हो सकता है लैस

Samsung Galaxy F52 5G स्मार्टफोन की तस्वीरें कथित कीमतों के साथ ऑनलाइन लीक हो गई हैं। इस स्मार्टफोन को अभी लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग सइट वीबो पर फोन की तस्वीरें व कीमतों को लीक कर दिया है। लीक तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट के साथ आ सकता है। गैलेक्सी एफ52 5जी की यह कथित कीमतें पहले सामने आई गूगल प्ले कन्सोल और चीन की TENAA सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के समना ही है।

Pseudonym Instant Digital (अनुवाद) नामक टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर जानकारी दी है कि Samsung Galaxy F52 5G स्मार्टफोन की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,900 रुपये) होगी। यदि इसकी तुलना इस साल फरवरी में लॉन्च हुए Samsung Galaxy F62  स्मार्टफोन से करें, तो इसकी कीमत 23,999 रुपये है।

टिप्सटर द्वारा साझा की गई लाइव तस्वीर की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी फोन होल-पंच कटआउट के साथ आ सकता है, जो कि डिस्प्ले के टॉप-राइट कॉर्नर पर स्थित होगा। इसके अलावा, फोन के चारों ओर मोटे बेजल्स मौजूद होंगे। फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो कि आयतकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित हैं। तस्वीर में फोन को व्हाइट बैन पैनल के साथ देखा जा सकता है। वहीं, फोन के बॉटम में 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी गई है।
 

Samsung Galaxy F52 5G specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी फोन इससे पहले ENAA, Bluetooth SIG, और 3C वेबसाइट के साथ-साथ Google Play Console लिस्टिंग पर स्पॉट किया जा चुका है। ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग से संकेत मिले थे कि फोन ब्लूटूथ वी5.1 के साथ आएगा, जबकि 3सी लिस्टिंग में 25 वॉट फास्ट चार्जिंग की जानकारी हासिल हुई थी। TENAA लिस्टिंग से इशारा मिला था कि सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी फोन एंड्रॉयड 11 के साथ आएगा, जिसमें डुअल-सिम स्लॉट मिलेगा। फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1080x2400) TFT डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन अज्ञात 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलेगा। वहीं इस फोन में 128 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी।
Advertisement

हाल ही में सामने आई गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी फोन स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलेगा। इस लिस्टिंग में तस्वीर भी साझा की गई थी, जो कि नई लीक जैसी ही थी।

फिलहाल, Samsung ने गैलेक्सी एफ52 5जी फोन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है, और यह भी साफ नहीं है कि इस फोन को कब का लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Marathon battery life
  • Vivid AMOLED display
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Ads in some stock apps
  • Cameras could do better in low light
  • Slow charging relative to battery size
  • Missing segment-staple features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9825

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.