• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy F52 5G के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

64MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy F52 5G के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

लिस्टिंग की मानें, तो Samsung Galaxy F52 5G फोन Android 11 के साथ आएगा। फोन में 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज होगी, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा।

64MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy F52 5G के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर SM-E5260 को माना जा रहा है Samsung Galaxy F52 5G
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में मिल सकती है 4,350mAh की बैटरी जिसके साथ 25 वॉट रैपिड चार्जिंग सपो
विज्ञापन
Samsung Galaxy F52 5G स्मार्टफोन दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी का अगला स्मार्टफोन हो सकता है। हाल ही में यह फोन Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जहां Bluetooth 5.1 कनेक्टिविटी सपोर्ट की जानकारी हासिल हुई थी। वहीं अब कथित रूप से यह फोन TENAA लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग के माध्यम से फोन के कथित सभी स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लिस्टिंग की मानें, तो फोन में 8 जीबी तक रैम व 25 वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन Android 11 के साथ दस्तक देगा और फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल नंबर SM-E5260 वाले Samsung फोन TENAA सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। पिछले दिनों यही मॉडल नंबर Bluetooth SIG व 3C साइट पर लिस्ट हुआ था, तब सामने आया था कि यह मॉडल नंबर Samsung Galaxy F52 5G स्मार्टफोन से जुड़ा हुआ है। TENAA लिस्टिंग में फोन तस्वीरों व फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग की मानें, तो यह फोन Android 11 के साथ आएगा। फोन में 6.57 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2408 होगा। इसके अलावा, फोन 2.40GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलेगी। वहीं फोन की स्टोरेज 128 जीबी होगी, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

फोन की बैटरी 4,350mAh की होगी, जिसके साथ 25 वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। फोन का डायमेंशन 164.63 x 76.3 x 8.7mm और बार 199 ग्राम होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »