Samsung Galaxy F41 की पहली सेल Flipkart पर शुरू, इन ऑफर्स के साथ खरीदे

सेल में Samsung Galaxy F41 के 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल की कीमत 15,499 रुपये है। वहीं, फोन के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 16,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि, सेल खत्म होने के बाद दोनों वेरिएंट्स की कीमत 16,999 रुपये और 17,999 रुपये होगी।

Samsung Galaxy F41 की पहली सेल Flipkart पर शुरू, इन ऑफर्स के साथ खरीदे

Samsung Galaxy F41 को फ्यूज़न ग्रीन, फ्यूज़न ब्लू और फ्यूज़न ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए होगा उपलब्ध

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F41 में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे तीन कलर ऑप्शन
  • SBI कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ41 फोन में मौजूद है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
विज्ञापन
Samsung Galaxy F41 स्मार्टफोन की सेल भारत में शुरू हो चुकी है। यह फोन इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और अब Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान इसे पहली बार खरीद के लिए उपलब्ध कराया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी एफ41 फोन Exynos 9611 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्लिपकार्ट ने सैमसंग गैलेक्सी एफ41 फोन के लिए सेल के दौरान कई ऑफर्स पेश किए है, और इसके अलावा इस फोन की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती भी की गई है।   
 

Samsung Galaxy F41 price in India, sale

भारत में Samsung Galaxy F41 के 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल की कीमत 15,499 रुपये है। वहीं, फोन के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 16,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को फ्यूज़न ग्रीन, फ्यूज़न ब्लू और फ्यूज़न ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीद के लिअ उपलब्ध होगा। आपको बता दें, यह कीमत Big Billion Days सेल के दौरान पेश की गई है। हालांकि, सेल खत्म होने के बाद 21 अक्टूबर से सैमसंग गैलेक्सी एफ41 के दोनों वेरिएंट्स की कीमत 16,999 रुपये और 17,999 रुपये होगी। फिलहाल, सीमित समय के लिए सेल के दौरान इन पर 1,500 रुपये की छूट दी गई है।

Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान, ग्राहकों को प्रीपेड ट्रांसजेक्शन पर 1,000 रुपये की और SBI कार्ड पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। Flipkart Smart Upgrade भी इस सेल का हिस्सा है, जिसमें ग्राहक गैलेक्सी एफ41 की कीमत का 70 प्रतिशत देकर इस फोन को खरीद सकते हैं। यह प्लान केवल क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई के जरिए भुगतान करने पर उपलब्ध होगा। 12 महीने बाद ग्राहक फ्लिपकार्ट पर नए फोन को अपग्रेड कर सकता है और उसे पहले खरीदा हुआ फोन वापस करना होगा।
 

Samsung Galaxy F41 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एफ41 एंड्रॉयड 10 पर आधारित OneUI Core पर चलता है और इसमें 420 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.4-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले मिलता है। फोन Exynos 9611 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम के साथ जोड़ा गया है।

Galaxy F41 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आने वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और लाइव फोकस सपोर्ट के साथ 5-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिलता है। इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलेगा।

सैमसंग ने बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है और कनेक्टिविटी विकल्पों में 4 जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी दिया गया है। फोन में 128 जीबी तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एफ41 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh बैटरी से लैस आता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक चार्ज पर 21 घंटे तक ब्राउज़िंग टाइम या 48 घंटे तक वॉयस कॉलिंग बैकअप देने में सक्षम है। फोन की मोटाई 8.9 एमएम और वज़न 191 ग्राम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  8. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  9. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  10. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »