Samsung Galaxy F34 5G भारत में लॉन्च, 20 हजार के बजट में 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस

Samsung Galaxy F34 5G में 6.46 इंच की FHD+ sAMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

Samsung Galaxy F34 5G भारत में लॉन्च, 20 हजार के बजट में 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy F34 5G में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F34 5G में 6.46 इंच की FHD+ sAMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy F34 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy F34 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy F34 5G भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर यह स्मार्टफोन 20,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है, जिसमें 6.46 इंच की 120Hz sAMOLED डिस्प्ले और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy F34 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy F34 5G की कीमत और उपलब्धता


Samsung Galaxy F34 5G के 6GB RAM and 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। उपलब्धता के मामले में यह प्री-ऑर्डर के लिए Flipkart पर उपलब्ध है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं HDFC Bank क्रेडिट कार्ड नॉन ईएमआई और डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2000 रुपये तक छूट मिल सकती है। Samsung Galaxy F34 की डिलीवरी 12 अगस्त से शुरू हो सकती है।


Samsung Galaxy F34 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy F34 5G में 6.46 इंच की FHD+ sAMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन Exynos 1280 प्रोसेसर के साथ आता है। स्टोरेज के मामले में इसमें 6GB/128GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। सेंसर के मामले में यह एक्सेलेरोमीटर सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर और वर्चुअल प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 161.7 मिमी, चौड़ाई 77.2 मिमी, मोटाई 8.8 मिमी और वजन 208 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो सैमसंग के इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लैंस और 2 मेगपिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Galaxy F34 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी 2.0, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक, ब्लूटूथ v5.3 और एनएफसी दिया गया है।  

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.46 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 1280
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »