• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो लॉन्च, इसमें है 4 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो लॉन्च, इसमें है 4 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो लॉन्च, इसमें है 4 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
ख़ास बातें
  • सी5 प्रो लेक ब्लू, मैपल लीफ और पाउडर रोज़ कलर वेरिएंट में मिलेगा
  • इसकी कीमत करीब 25,000 रुपये है
  • सी5 प्रो में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा व 4 जीबी रैम है
विज्ञापन
सैमसंग ने करीब दो महीने पहले गैलेक्सी सी7 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने चुपचाप गैलेक्सी सी5 प्रो नाम से एक छोटा वेरिएंट चीन में पेश कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो की कीमत करीब 2,499  चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) है। यह फोन चीन में सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। सी5 प्रो लेक ब्लू, मैपल लीफ और पाउडर रोज़ कलर वेरिएंट में मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो में 5.2 इंच (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है। इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। सी5 प्रो का डाइमेंशन 145.7 x 71.4 x 7 मिलीमीटर और वज़न 145 ग्राम है। फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। फोन का पावर देने के लिए 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी सी5 प्रो में रियर पर अपर्चर एफ/1.9 और डुअल-टोन डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा भी 16 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरों से फुल एचडी रिकॉर्डिंग की जा सकती है। गैलेक्सी सी5 प्रो के होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटेड है जिससे फोन सैमसंग पे सपोर्ट करता है।

4जी वीओएलटीई के अलावा सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर मौज़ूद हैं। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कंपास भी दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »