Samsung Galaxy C10 की तस्वीर लीक, नई डुअल कैमरा सेटअप डिज़ाइन का खुलासा

Samsung Galaxy C10 में डुअल कैमरा सेटअप होने की संभावनाएं और प्रबल हो गई हैं, क्योंकि इस स्मार्टफोन का फिर एक रेंडर लीक हुआ है। इसमें फोन के पिछले हिस्से पर दो सेंसर नज़र आ रहे हैं।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 30 मई 2017 14:21 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy C10 में डुअल कैमरा सेटअप होने की संभावनाएं और प्रबल
  • रेंडर के अलावा इस स्मार्टफोन का 360 डिग्री वीडियो भी सार्वजनिक हुआ है
  • सैमसंग गैलेक्सी सी10 में 5.5 इंच का डिस्प्ले होगा
इस महीने की शुरुआत में लीक हुए रेंडर से पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी सी10 कंपनी का पहला डुअल कैमरा स्मार्टफोन हो सकता है। संभवतः यह गैलेक्सी नोट 8 को भी इस लिहाज से पछाड़ देगा। Samsung Galaxy C10 में डुअल कैमरा सेटअप होने की संभावनाएं और प्रबल हो गई हैं, क्योंकि इस स्मार्टफोन का फिर एक रेंडर लीक हुआ है। इसमें फोन के पिछले हिस्से पर दो सेंसर नज़र आ रहे हैं।

मज़ेदार बात यह है कि Samsung Galaxy C10 के ताज़ा रेंडर में दिख रहा डुअल कैमरा सेटअप पिछले रेंडर के सेटअप से थोड़ा अलग नज़र आ रहा है। तस्वीर ऑनलीक्स और प्राइसबाबा द्वारा सार्वजनिक की गई है। नए रेंडर इमेज से पता चला है कि एलईडी फ्लैश डुअल कैमरे के बगल में मौज़ूद होगा। पुरानी तस्वीर में एलईडी फ्लैश को दोनों सेंसर के बीच में जगह मिली थी।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि एंटीना लाइन और Samsung Galaxy C10 के अन्य डिज़ाइन फ़ीचर दोनों ही तस्वीर में एक जैसे हैं। पुरानी तस्वीर से हमें हैंडसेट के कुछ हिस्से की ही झलक मिल पाई थी। नई तस्वीर में गैलेक्सी सी10 की पूरी झलक मिल रही है। स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 3.5 एमएम हेडफोन जैक निचले हिस्से पर है। दूसरी तरफ वॉल्यूम रॉकर के ठीक नीचे एक बटन दिया गया है। इसे बिक्सबी डिजिटल असिस्टेंट के लिए हार्डवेयर बटन माना जा रहा है।


पावर बटन दायीं तरफ मौज़ूद है। रेंडर के अलावा इस स्मार्टफोन का 360 डिग्री वीडियो भी सार्वजनिक हुआ है जिससे Samsung Galaxy C10 की झलक चारो तरफ से मिली है।

प्राइसबाबा की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी सी10 में 5.5 इंच का डिस्प्ले होगा। इसका डाइमेंशन 152.5x74.8x7.68 मिलीमीटर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.