• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी सी10 होगा कंपनी का पहला डुअल कैमरा फोन, लीक तस्वीर से खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी सी10 होगा कंपनी का पहला डुअल कैमरा फोन, लीक तस्वीर से खुलासा

कुछ समय पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन के डुएल कैमरा सेटअप वाले पहले सैमसंग फोन होने का खुलासा हुआ था। अब एक नई लीक से पता चला है कि सी10 कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें डुअल कैमरा सेटअप दिा जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी सी10 की ताजा लीक तस्वीरों से ना केवल फोन में डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चला है। बल्कि दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा इस कैमरा क्षमता वाला पहला फोन होने का भी खुलासा हुआ है।

सैमसंग गैलेक्सी सी10 होगा कंपनी का पहला डुअल कैमरा फोन, लीक तस्वीर से खुलासा
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी सी10 के रोज़ कलर वेरिएंट में आने का खुलासा हुआ है
  • लीक तस्वीर से फोन में दांयीं तरफ़ पावर बटन होने का पता चला है
  • गैलेक्सी सी10 में एंटीना लाइन को लीक तस्वीर में देखा जा सकता हहै
विज्ञापन
कुछ समय पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन के डुएल कैमरा सेटअप वाले पहले सैमसंग फोन होने का खुलासा हुआ था। अब एक नई लीक से पता चला है कि सी10 कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी सी10 की ताजा लीक तस्वीरों से ना केवल फोन में डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चला है। बल्कि दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा इस कैमरा क्षमता वाला पहला फोन होने का भी खुलासा हुआ है।

एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट में बताया गया है कि, गैलेक्सी सी10 स्मार्टफोन की लीक तस्वीर वीबो पर पोस्ट की गई। इस तस्वीर के मुताबिक, स्मार्टफोन रोज़ कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इन लीक तस्वीरों से जहां कोई और जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन एंटीना लाइन और मेटल बॉडी साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। स्मार्टफोन के दांयीं तरफ़ पावर बटन दिया गया है।

इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी सी10 में रियर पर डुअल रियर कैमरे के बीच में एक डुअल-एलईडी फ्लैश भी दिख रहा है। बता दें कि इससे पहले फोन को लेकर कोई लीक रिपोर्ट नहीं आई है। इसलिए, हमें ज़्यादा जानकारी के लिए कंपनी द्वारा किसी आधिकारिक ऐलान तक इंतज़ार करना होगा।

हाल ही में एक ताजा लीक से पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 6.3 इंच डिस्प्ले और एक डुअल कैमरा सेटअप होगा। स्मार्टफोन में एक 12 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सीआईएस और एक 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो सीआईएस का डुअल कैमरा सेटअप होगा। कैमरा 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम, डुअल 6पी लेंस और डुअल ओआईएस सपोर्ट करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »