Samsung Galaxy A90 हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरे और नॉचलेस डिस्प्ले से लैस

Samsung Galaxy A90 स्मार्टफोन नॉचलेस डिस्प्ले से लैस हो सकता है। जानें इसके बारे में।

Samsung Galaxy A90 हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरे और नॉचलेस डिस्प्ले से लैस

Photo Credit: Trending Leaks

Samsung Galaxy A90 हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरे और नॉचलेस डिस्प्ले से लैस

ख़ास बातें
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है Samsung Galaxy A90
  • Galaxy A90 में हो सकता है 6.41 इंच का डिस्प्ले
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आ सकता है Galaxy A90
विज्ञापन
Samsung के आगामी Galaxy A90 स्मार्टफोन को लेकर यह बात लगभग कंफर्म है कि कंपनी का यह हैंडसेट नॉचलेस डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि Samsung ने गलती से अपनी इंडोनेशिया वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया है। माइक्रोसाइट से यह बात कंफर्म होती है कि Samsung Galaxy A90 स्मार्टफोन नॉचलेस डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि Galaxy A90 की बैटरी मौजूदा Galaxy A50 स्मार्टफोन से कम होगी।

Samsung Galaxy A-सीरीज़ की माइक्रोसाइट कंपनी की इंडोनेशिया वेबसाइट पर है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह अभी अधूरी है क्योंकि आगामी Galaxy A90 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन फिलहाल लिस्ट नहीं किए गए हैं। माइक्रोसाइट पर केवल यह नज़र आ रहा है कि ये फोन नॉचलेस डिस्प्ले के साथ आएगा। लिस्टिंग को सबसे पहले डच वेबसाइट GalaxyClub.nl ने स्पॉट किया था।
 
2jcvtfu8

Samsung Galaxy A90 हो सकता है नॉचलैस डिस्प्ले वाला फोन

वेबपेज़ पर पॉप-अप सेल्फी कैमरे के बार में जिक्र नहीं है लेकिन कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Samsung अपने आगामी Galaxy A90 स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा देने की योजना बना रही है। गैलेक्सी ए90 स्मार्टफोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी या 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। Samsung Galaxy A90 में 6.41 इंच का डिस्प्ले हो सकता है।

GalaxyClub.nl पर एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा Galaxy A50 की तुलना में कंपनी के आगामी Galaxy A90 फोन में छोटी बैटरी होगी। याद करा दें कि गैलेक्सी ए50 में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। रिपोर्ट में हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं है कि Galaxy A90 में कितने एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

याद करा दें कि Samsung अगले महीने 10 अप्रैल को अलग-अलग शहरों में प्रेस इवेंट का आयोजन करने वाली है। इवेंट के दौरान नए गैलेक्सी ए-सीरीज़ के स्मार्टफोन को उतारा जा सकता है। उम्मीद है कि अगले महीने Galaxy A90, Galaxy A60 और Galaxy A70 से पर्दा उठ सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »