सैमसंग गैलेक्सी ए9 की कीमत का हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी ए9 की कीमत का हुआ खुलासा
विज्ञापन
सैमसंग के 'ए सीरीज' के प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी ए9 को चीन में 3,199 चीनी युआन (करीब 32,500 रुपये) में उपलब्ध करा दिया गया है। फिलहाल, इस हैंडसेट का गोल्ड वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 को कंपनी की चीनी वेबसाइट पर व्हाइट और पिंक कलर में भी लिस्ट किया गया है। हालांकि इन्हें बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। कंपनी ने फिलहाल इस हैंडसेट को चीन के बाहर लॉन्च किए जाने और स्थानीय कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय हैंडसेट गैलेक्सी ए9 में गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी एस6 और कंपनी के अन्य प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह मेटल और ग्लास फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

गैलेक्सी ए9 में 64-बिट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 इंटिग्रेटेड है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

अब बात कैमरे की। सैमसंग गैलेक्सी ए9 में एलईडी फ्लैश, एफ/1.9 एपरचर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 की एक और बड़ी खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है। यह क्वालकॉम क्विक चार्ज़िंग फीचर को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, एनएफसी, वाई-फाई और यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लैक और पिंक कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »