Samsung Galaxy A9 (2018) फिर हुआ सस्ता, जानें नया दाम

अब ग्राहक Samsung Galaxy A9 (2018) को 30,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद पाएंगे। बता दें कि Galaxy A9 (2018) चार रियर कैमरों के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है।

Samsung Galaxy A9 (2018) फिर हुआ सस्ता, जानें नया दाम

चार कैमरों वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है Samsung Galaxy A9 (2018)

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट में आता है Samsung Galaxy A9 (2018)
  • Galaxy A9 (2018) की कीमत में अब तक दो बार हो चुकी है कटौती
विज्ञापन
बीते महीने ही Samsung ने अपने चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9 (2018) की शुरुआती कीमत 36,990 रुपये से घटाकर 33,990 रुपये कर दी थी। अब एक बार फिर इस फोन की कीमत में कटौती किए जाने की जानकारी मिली है। अब ग्राहक Samsung Galaxy A9 (2018) को 30,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद पाएंगे। बता दें कि Galaxy A9 (2018) चार रियर कैमरों के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। यह स्टेंडर्ड सेंसर, वाइड-एंगल सेंसर, टेलीफोटो सेंसर और डेप्थ सेंसर से लैस है।

Samsung India की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) के दोनों ही वेरिएंट को 3,000 रुपये की कटौती के साथ लिस्ट किया गया है। Samsung Galaxy A9 (2018) के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 30,990 रुपये हो गई है और इसके 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 33,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। हमने इस संबंध में Samsung को संपर्क किया है। आधिकारिक जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

इससे पहले जनवरी महीने में ही Galaxy A9 (2018) के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 36,990 रुपये से कम करके 33,990 रुपये कर दी गई थी और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का दाम 36,990 रुपये हो गया था। याद रहे कि इस फोन का महंगा मॉडल 39,990 रुपये में लॉन्च हुआ था।

हमारा मानना है कि Galaxy A9 (2018) की कीमत में बार-बार कटौती के पीछे Samsung Galaxy A9 Pro (2019) हैंडसेट है जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाना है।

Samsung Galaxy A9 (2018) स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम (नैनो) Samsung Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, सुपर एमोलेड पैनल के साथ। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प होंगे।

Samsung Galaxy A9 (2018) एक तरह से चार रियर कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। यह 2x ऑप्टिकल ज़ूम और एफ/2.4 अपर्चर से लैस है। इसके साथ दिया गया है 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा जो 120 डिग्री लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। आखिर में है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। कम रोशनी में प्राइमरी कैमरा पिक्सल बाइनिंग के ज़रिए चार पिक्सल को एक बना लेता है। सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung Galaxy A9 (2018) में एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फेस अनलॉक, बिक्सबी असिस्टेंट और सैमसंग पे के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरजीबी लाइट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट में 3800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Bright, vibrant screen
  • Good battery life
  • कमियां
  • Underpowered for its price
  • Zoom and wide-angle cameras not useful in low light
  • Spammy notifications
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा24-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »