Samsung Galaxy A8s की कीमत का हुआ खुलासा

Samsung Galaxy A8s की चीनी कीमत का खुलासा कर दिया गया है। यह दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग का पहला इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले स्मार्टफोन है।

Samsung Galaxy A8s की कीमत का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए8एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है
  • Galaxy A8s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है Samsung Galaxy A8s में
विज्ञापन
Samsung Galaxy A8s की चीनी कीमत का खुलासा कर दिया गया है। यह दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग का पहला इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले स्मार्टफोन है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए8एस में फ्रंट कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद है। चीनी मार्केट में इस फोन को सैमसंग चीन की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट JD.com पर बेचा जा रहा है। फिलहाल, Galaxy A8s के 6 जीबी रैम वेरिएंट को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। अनोखे डिस्प्ले होल डिज़ाइन के अलावा Samsung Galaxy A8s ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy A8s की कीमत

Samsung Galaxy A8s को चीनी मार्केट में 2,999 चीनी युआन (करीब 30,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह दाम 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। अभी हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग हो रही है। चीनी मार्केट में फोन को 31 दिसंबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा।

याद रहे कि Samsung ने गैलेक्सी ए8एस को इस महीने ही चीनी मार्केट में लॉन्च किया था। यह ब्लैक, ब्लू और सिल्वर रंग में उपलब्ध है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Samsung Galaxy A8s स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय सैमसंग गैलेक्सी ए8एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 616 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।

Galaxy A8s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। दूसरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। तीसरा सेंसर तस्वीरों में ज़्यादा डेप्थ कैपचर करने के लिए हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Samsung Galaxy A8s की बैटरी 3400 एमएएच की है और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की मोटाई 7.4 मिलीमीटर है। सैमसंग गैलेक्सी ए8एस रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा24-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »