Samsung Galaxy A8s स्मार्टफोन से 10 दिसंबर को उठेगा पर्दा

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने कंफर्म कर दिया है कि Samsung Galaxy A8s स्मार्टफोन को 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy A8s स्मार्टफोन से 10 दिसंबर को उठेगा पर्दा

Samsung Galaxy A8s Launch: 10 दिसंबर को उठेगा पर्दा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A8s में हो सकती है हेडफोन जैक की छुट्टी
  • Galaxy A8s में हो सकता है 6.39 इंच का इनफिनिटी-ओ एलसीडी डिस्प्ले
  • Huawei Nova 4 में बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने कंफर्म कर दिया है कि Samsung Galaxy A8s स्मार्टफोन को 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि हाल ही में Huawei ने भी Huawei Nova 4 स्मार्टफोन को 17 दिसंबर को लॉन्च किए जाने की घोषणा की है। हुवावे और सैमसंग ब्रांड के इन स्मार्टफोन में एक सामान डिजाइन होगा। Galaxy A8s और Huawei Nova 4 के डिस्प्ले में सेल्फी के लिए छेद नजर आ रहा है।

Samsung ने चीनी वेबसाइट Weibo पर पोस्टर को जारी किया है। पोस्टर में गैलेक्सी ए8एस की लॉन्च तारीख के साथ फोन की भी एक तस्वीर नजर आ रही है। फोन के बायीं तरफ सेल्फी सेंसर के लिए छेद नजर आ रहा है। बिना नॉच वाले डिस्प्से को सैमसंग ने इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले का नाम दिया है। पिछली लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A8s में फुल एचडी+ वाला 6.39 इंच डिस्प्ले के साथ 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दी जा सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,400एमएएच की बैटरी मिलेगी। फोन में माइक्रो-यूएसबी की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल किया जाएगा।  

Samsung Galaxy A8s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन में 24 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 10 मेगापिक्सल के तीन सेंसर होंगे। सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जिसे डिस्प्ले पर मौजूद अनोखे होल में जगह मिलेगी। पता चला है कि होल का साइज 6.7 मिलीमीटर होगा। फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.11x74.88x7.38 मिलीमीटर हो सकती है। रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि Samsung Galaxy A8s को जनवरी 2019 में ब्लैक-ग्रे ग्रेडिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इस बात की भी जानकारी मिली है कि सैमसंग ब्रांड का यह हैंडसेट बिना ऑडियो जैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Huawei Nova 4 में लेटेस्ट किरिन 980 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एंड्रॉयड 9.0 पाई दिए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  14. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »