Samsung Galaxy A80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, सैमसंग की साइट पर लिस्ट

Samsung Galaxy A80 को अब Samsung India की वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ लिस्ट कर दिया गया है। मतलब साफ है, सैमसंग गैलेक्सी ए80 लॉन्च से बहुत दूर नहीं है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जून 2019 17:21 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए80 की कीमत 45,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच होगी
  • डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है
  • रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है Samsung Galaxy A80
Samsung ने इस साल ही अपनी Galaxy A सीरीज़ के नए हैंडसेट मार्केट उतारे थे। धीरे-धीरे कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। भारतीय मार्केट में इस सीरीज़ में कंपनी का अगला हैंडसेट Samsung Galaxy A80 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को Galaxy A70 के साथ अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। लेकिन यह आने वाले दिनों में भारतीय मार्केट का हिस्सा हो जाएगा। Galaxy A80, रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। फोन में तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं, इनमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है।

Samsung Galaxy A80 को अब Samsung India की वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ लिस्ट कर दिया गया है। मतलब साफ है, सैमसंग गैलेक्सी ए80 लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। एक 'Notify Me' पेज को भी लाइव किया गया है। इससे ग्राहकों को फोन के लॉन्च के संबंध में जानकारी मिलेगी। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें गैलेक्सी ए80 को जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च करने का दावा किया गया था। कंपनी ने पहले ही Samsung Galaxy A80 को मई महीने में भारत में उतारने की बात की थी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A80 भारत में कीमत (उम्मीदें)

कंपनी ने अप्रैल महीने में खुलासा किया था कि भारतीय मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी ए80 की कीमत 45,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच होगी। ग्लोबल इवेंट में कंपनी ने इस फोन को 649 यूरो (करीब 50,500 रुपये) में लॉन्च किया था।
 

Samsung Galaxy A80 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी का वन यूआई है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड ‘न्यू इनफिनिटी डिस्प्ले' है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह बिना नॉच के आता है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया गया है। फोन 8 जीबी रैम के साथ आएगा।

अब बात फोन के सबसे अहम फीचर यानी कैमरे की। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला रोटेटिंग कैमरा है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में एक 3डी डेप्थ कैमरा भी है। साथ में एक आईआर सेंसर भी है। सेल्फी के लिए जैसे ही यूज़र सेल्फी मोड को चुनेंगे, तीनों कैमरे अपने आप पॉप-अप होकर फ्रंट पैनल पर रोटेट हो जाएंगे। Samsung Galaxy A80 के अन्य फीचर में स्टेडी वीडियो मोड, सीन ऑप्टिमाइज़र और फ्लॉ डिटेक्शन शामिल हैं।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। Samsung Galaxy A80 की बैटरी 3,700 एमएएच की है और यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 165.2x76.5x9.3 मिलीमीटर है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.