सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) के स्पेसिफिकेशन हुए लीक
विज्ञापन
सैमसंग ने पिछले साल जुलाई महीने में अपने गैलेक्सी ए8 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ऐसा लगता है कि कंपनी ने इसके अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम करना शुरू कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि गैलेक्सी ए-सीरीज के अन्य स्मार्टफोन के इस साल के वेरिएंट की तरह इसे गैलेक्सी ए8 (2016) का नाम दिया गया है। दरअसल, इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी बेंचमार्क साइट जीएफएक्सबेंच से सामने आई है। लिस्टिंग से इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है।

सैममोबाइल वेबसाइट ने जानकारी दी है कि बेंचमार्क साइट पर एसएम-ए810 नाम से एक हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। इसे गैलेक्सी ए8(2016) माना जा रहा है। ज्ञात हो कि बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग से फिलहाल इस हैंडसेट को हटा लिया गया है। इससे शंक की गुंजाइश और बढ़ गई है।

लिस्टिंग से पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) में 5.1 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2.1 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 7420 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम होगा। इसमें 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का ज़िक्र किया गया है। डिस्प्ले का साइज़ थोड़े चौंकाने वाला लगता है, क्योंकि गैलेक्सी ए8 स्मार्टफोन 5.7 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। दूसरी तरफ, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा की लिस्टिंग में एसएम-ए810 कोडनेम वाले हैंडसेट को 5.7 इंच के डिस्प्ले वाला बताया गया है।

बेंचमार्क लिस्टिंग में 16 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम का भी ज़िक्र है। हमारा सुझाव होगा कि फिलहाल इन कयासों और दावों को पूरी तरह से सच मानने में थोड़ी जल्दबाजी होगी। सैमसंग की ओर से इसके बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »