• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा वाले Samsung Galaxy A73 की कीमत भारत में होगी इतनी! रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन लीक

108MP कैमरा वाले Samsung Galaxy A73 की कीमत भारत में होगी इतनी! रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन भारत में इस महीने में लॉन्च किया जा सकता है और साथ ही इसकी कीमत 32,999 रुपये होगी।

108MP कैमरा वाले Samsung Galaxy A73 की कीमत भारत में होगी इतनी! रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A73 में नहीं मिल सकता 3.5mm जैक
  • सैमसंग गैलेक्सी ए73 की बैटरी 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A73 कंपनी का आगामी स्मार्टफोन होगा, जिसके रेंडर्स लीक हो चुके हैं। इन रेंडर्स में सभी एंगल्स से स्मार्टफोन का डिज़ाइन देखा जा सकता है, साथ ही इसके स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए73 फोन को लेकर माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy A72 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा और डिज़ाइन के मामले में नए फोन में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं दिए जा सकते। सैमसंग गैलेक्सी ए73 फोन कथित रूप से भारतीय मार्केट में इस महीने में लॉन्च हो सकता है। वहीं, अब इसकी कीमत की भी जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है।

Zoutons की रिपोर्ट में Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) की साझेदारी में संकेत दिए गए हैं कि Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन भारत में इस महीने में लॉन्च किया जा सकता है और साथ ही इसकी कीमत 32,999 रुपये होगी। टिप्सटर द्वारा लीक किए गए रेंडर्स से इशारा मिलता है कि यह फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ दस्तक देगा, जो कि टॉप-सेंटर में स्थित होगा। इसमें पीछे की ओर क्वाड-कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर हो सकता है। फोन में घुमावदार किनारे, स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट पोर्ट देखा जा सकता है। हालांकि, यह फोन 3.5mm जैक के साथ नहीं आएगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही फोन में ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन मिल सकता है।
 

Samsung Galaxy A73 specifications (leaked)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए73 फोन में 6.7 इंच फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। साथ ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा वहीं फोन का डायमेंशन 163.8x76x7.6mm (9.3mm with the bump) हो सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन Android 12 के साथ आएगा साथ ही इसमें 5जी कनेक्टिविटी मिलेगी।

पुरानी रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि फोन में व्हाइट कलर ऑप्शन भी मिलेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »