108MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy A73 5G और Galaxy A33 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च

दोनों स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड One UI 4.1 की लेयर पर चलते हैं।

108MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy A73 5G और Galaxy A33 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च

Photo Credit: Samsung India

कंपनी ने चार साल तक एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड के साथ पांच साल के सिक्‍योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

ख़ास बातें
  • Galaxy A73 5G में AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है
  • दोनों ही स्‍मार्टफोन को IP67 रेटिंग मिली है
  • यानी ये काफी हद तक धूल और पानी के असर से बचे रहते हैं
विज्ञापन
Samsung Galaxy A73 5G और Galaxy A33 5G स्‍मार्टफोन को मंगलवार को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया। 
Galaxy A73 5G फोन A सीरीज में सबसे नया है। यह 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले सुपर AMOLED+ डिस्प्ले के साथ आता है। दूसरी ओर, Galaxy A33 5G स्‍मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में दुनियाभर में अनवील किया गया था। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला  AMOLED डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर की खूबियां हैं। दोनों ही स्‍मार्टफोन को IP67 रेटिंग मिली है। यानी ये काफी हद तक धूल और पानी के असर से बचे रहते हैं। 
 

Samsung Galaxy A73 5G और Galaxy A33 5G की उपलब्‍धता 

Samsung Galaxy A73 5G स्‍मार्टफोन को ऑसम ग्रे, ऑसम मिंट और ऑसम वाइट कलर में बेचा जाएगा। वहीं, Galaxy A33 5G स्‍मार्टफोन ऑसम ब्‍लैक, ऑसम ब्‍लू, ऑसम पीच और ऑसम वाइट शेड्स में उपलब्‍ध होगा। कंपनी ने कहा कि Galaxy A73 5G की प्री-बुकिंग आने वाले दिनों में सैमसंग डॉट कॉम, प्रमुख रिटेल स्टोर और चुनिंदा ऑनलाइन पोर्टल पर होगी। यह दो अलग-अलग वेरिएंट- 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्‍टोरेज में उपलब्ध होगा। फोन की सही उपलब्धता और कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। Galaxy A33 5G की कीमत और उपलब्‍धता के बारे में भी अभी जानकारी नहीं दी गई है। इस महीने की शुरुआत में Samsung Galaxy A33 5G को यूरोप में 369 यूरो (लगभग 30,800 रुपये) में पेश किया गया था। 
 

Samsung Galaxy A73 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Samsung Galaxy A73 5G स्मार्टफोन, एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड One UI 4.1 की लेयर पर चलता है। कंपनी ने चार साल तक एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड के साथ पांच साल के सिक्‍योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ इन्फिनिटी-ओ सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले है। इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 पैनल से प्रोटेक्‍ट किया गया है। Galaxy A73 5G में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन रैम प्लस फीचर के साथ आता है, जो इनबिल्ट स्टोरेज का इस्‍तेमाल करके रैम को 16GB तक बढ़ा देता है।

फोन में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा है, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। बैक में कुल कितने कैमरे हैं, यह जानकारी मिलना अभी बाकी है। फ्रंट में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। फोन में 256GB तक इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्‍टीरियो स्‍पीकर्स से लैस इस डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Samsung Galaxy A33 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

यह स्‍मार्टफोन भी One UI 4.1 की लेयर वाले एंड्रॉयड 12 पर चलता है। कंपनी ने चार साल के Android OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्‍योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। Galaxy A33 5G में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह ऑक्टा-कोर Exynos 1280 प्रोसेसर से लैस है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। 

सेल्‍फी के लिए 13 मेगापिक्‍सल का कैमरा फोन में दिया गया है। इसमें भी 5000mAh की बैटरी है, जो 25 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 256जीबी तक स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »