Samsung Galaxy A70S हो सकता है 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला पहला स्मार्टफोन

इस महीने ही Samsung ने 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से पर्दा उठाया था। नया 64 मेगापिक्सल ISOCELL Bright GW1 सेंसर कम रोशनी में कंपनी की टेट्रासेल टेक्नोलॉजी की मदद से 16 मेगापिक्सल की तस्वीरें लेगा।

Samsung Galaxy A70S हो सकता है 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला पहला स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 10 में सैमसंग का नया 64 मेगापिक्सल का कैमरा नहीं होगा
  • Samsung Galaxy A70S को 2019 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा
  • अब तक हमारा सामना 48 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन से हुआ है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A70 को इस साल मार्च महीने में ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था। स्मार्टफोन में इनफिनिटी-यू डिस्प्ले है और यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। जानकारी मिली है कि Samsung मार्केट में Galaxy A70 का नया वेरिएंट लाने पर विचार कर रही है जो 64 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस होगा। नए फोन को Samsung Galaxy A70S के नाम से जाना जाएगा। यह 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। उम्मीद है कि Samsung अपने Galaxy A70S को 2019 की दूसरी छमाही में लॉन्च करेगी।

इस महीने ही Samsung ने 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से पर्दा उठाया था। नया 64 मेगापिक्सल ISOCELL Bright GW1 सेंसर कम रोशनी में कंपनी की टेट्रासेल टेक्नोलॉजी की मदद से 16 मेगापिक्सल की तस्वीरें लेगा। नए सेंसर को साल के अंत तक मास प्रोडक्शन के लिए भेज दिया जाएगा। ETNews की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सेंसर सबसे पहले सैमसंग गैलेक्सी ए70एस में इस्तेमाल होगा।

Samsung का ISOCELL Bright GW1 आज की तारीख में स्मार्टफोन कैमरे के लिए सबसे ज़्यादा रिजॉल्यूशन देता है। यह कैमरा सेंसर रियल टाइम एचडीआर को भी सपोर्ट करता है। यह फुल-एचडी स्लो-मोशन वीडियो को सपोर्ट करेगा। कैमरा सेंसर में सुपर पीडी फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस टेक्नोलॉजी के लिए भी सपोर्ट है।

अब तक मार्केट में हमारा सामना 48 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन से हुआ है। इनमें मुख्य तौर पर Sony और Samsung के सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। Samsung Galaxy A70S के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन सैमसंग गैलेक्सी ए70 वाले ही होंगे, कैमरा टेक्नोलॉजी को छोड़कर।     

ETNews की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy Note 10 में सैमसंग का नया 64 मेगापिक्सल का कैमरा नहीं होगा। Samsung Galaxy Note 10 को भी 2019 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाने की उम्मीद है।

बात दें कि Samsung Galaxy A70 स्मार्टफोन 6.7 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम हैं। यह तीन रियर कैमरे के साथ आता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Galaxy A70, Galaxy A70S
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »