Samsung Galaxy A70 को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ मिला नाइट मोड फीचर

Samsung Galaxy A70 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए70 को मिला नया अपडेट जुलाई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 अगस्त 2019 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A70 फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है
  • गैलेक्सी ए70 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से है लैस
  • गैलेक्सी ए70 में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएच की बैटरी दी गई है

Samsung Galaxy A70 को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ मिला नाइट मोड फीचर

Samsung Galaxy A70 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए70 को मिला नया अपडेट जुलाई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। इतना ही नहीं, नए अपडेट के साथ लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए नाइड मोड भी जुड़ेगा। कुछ समय पहले सैमसंग ने गैलेक्सी ए70 के लिए सुपर स्टेडी मोड को अपडेट के साथ रोल आउट किया था। याद करा दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए70 को अप्रैल में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी ए70 की अहम खासियतों की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 20:9 डिस्प्ले है।

सैमसंग गैलेक्सी  ए70 को मिले लेटेस्ट अपडेट का फाइल साइज़ 619 एमबी है और इसका बिल्ड नंबर A705GMDDU3ASG6 है। आधिकारिक चेंजलॉग के अनुसार, अपडेट जुलाई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और नाइट मोड के साथ आ रहा है। गैलेक्सी ए70 के लिए जारी हुआ यह नया मोड लो-लाइट में भी तस्वीर खींचने में मदद करेगा।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Samsung Galaxy A70 का रिव्यू

हमारे द्वारा किए  गए टेस्ट में हमने पाया कि नाइट मोड काफी उपयोगी है। कम रोशनी में भी खींची गई तस्वीरों में भी कम नॉयस के साथ डिटेल अच्छे से कैप्चर हुई। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। 
Advertisement
 

यूज़र को सलाह दी जाती है कि वह अपडेट प्रोसेस को शुरू करने से पहले डेटा का बैकअप जरूर रखें। TizenHelp ने सबसे पहले लेटेस्ट अपडेट को रिपोर्ट किया था।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A70 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए70 एंड्रॉयड पाई पर आधारित सैमसंग वन यूआई (Samsung One UI) पर चलता है। डुअल-सिम वाले इस फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी है।


फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी की स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। अब बात कैमरा सेटअप की। सैमसंग गैलेक्सी ए70 में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/1.7 है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है, इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए70 में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएच की बैटरी दी गई है जो 25 वाट सुपर-फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह फोन फेस रिकग्निशन सपोर्ट के साथ आता है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 164.3x76.7x7.9 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful Super-AMOLED display
  • Impressive slow-mo video recording
  • Good battery life and fast charging
  • Bad
  • Bulky and heavy
  • No camera night mode
  • No OIS or EIS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy A70, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.