Samsung Galaxy A70e के रेंडर्स लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

Samsung Galaxy A70e गैलेक्सी ए70 का बजट वेरिएंट होगा, जो मार्केट में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट, 6.70-इंच (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले, 6 जीबी रैम, 128 जीबी और 4500 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy A70e के रेंडर्स लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

Samsung Galaxy A70e मौजूदा गैलेक्सी ए70 का अफॉर्डेबल वर्ज़न होगा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A70e के रेंडर में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच देखी गई है
  • फोन में डिस्प्ले के चारों काफी मोटी बेज़ल दिखाई देती है
  • इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट भी शामिल है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A70 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ा जा सकता है, जो इस सीरीज का किफायती वेरिएंट होगा। फोन को कंपनी गैलेक्सी ए70ई के नाम से लॉन्च कर सकती है, जिसका एक एक रेंडर देखने को मिला है। रेंडर में फोन की डिस्प्ले इन्फिनिटी-वी स्टाइल यानी वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ देखा जा सकता है। यह फोन काफी हद तक गैलेक्सी ए70एस के जैसा लगता है, जो गैलेक्सी ए70 के समान था, लेकिन उससे ज्यादा रिज़ॉल्यूशन वाले मेन कैमरा के साथ आता था। Galaxy A70e में काफी मोटी बेज़ल देखने को मिलती है।

OnLeaks और CompareRaja द्वारा साझा किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए70ई के लीक-आधारित रेंडरर्स में फोन के पर ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ-साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखा गया है। यदि इन रेंडर्स पर भरोसा किया जाए तो फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, सिंगल स्पीकर ग्रिल दिया जाएगा। फोन के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन होंगे और फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक को भी बरकरार रखा जाएगा है। लीक हमें यह भी बताता है कि Galaxy A70e ब्लैक और व्हाइट रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy A70e की स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन Gizmochina ने दावा किया है कि फ्लैट ऐज के साथ स्क्रीन 6.1-इंच साइज़ की होगी। यह गैलेक्सी ए70 का बजट वेरिएंट होगा, जो मार्केट में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट, 6.70-इंच (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले, 6 जीबी रैम, 128 जीबी और 4500 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था।

इसमें पीछे की तरफ 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप आता है। दूसरी ओर गैलेक्सी ए70एस में भी ठीक गैलेक्सी ए70एस से मेल खाते स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, लेकिन इसका कैमरा सेटअप 32-मेगापिक्सेल के बजाय 64-मेगापिक्सेल सेंसर के साथ आता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Galaxy A70e, Samsung Galaxy A70e
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »