Samsung Galaxy A7 (2018) मंगलवार को होगा भारत में लॉन्च, तीन रियर कैमरों वाला है यह फोन

Samsung Galaxy A7 (2018) को बीते हफ्ते ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन को भारत लाने की तैयारी है। सैमसंग ब्रांड के नए मॉडल को भारत में 25 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 सितंबर 2018 11:10 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A7 (2018) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है
  • Flipkart ने Samsung Galaxy A7 (2018) के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव किया
Samsung Galaxy A7 (2018) को बीते हफ्ते ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन को भारत लाने की तैयारी है। सैमसंग ब्रांड के नए मॉडल को भारत में 25 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस बीच ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक टीज़र ज़ारी किया गया है। यह बीते साल मार्च में लॉन्च किए गए Galaxy A7 (2017) का अपग्रेड है। Samsung Galaxy A7 (2018) में फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है और पिछले हिस्से पर तीन कैमरों वाला सेटअप है। अन्य खासियतों में डॉल्बी एटमस ऑडियो टेक्नोलॉजी, किनारे पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर और 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल हैं।

Flipkart ने Samsung Galaxy A7 (2018) के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव किया है। यहां पर लॉन्च की तारीख का खुलासा तो किया ही गया है, साथ में कुछ अहम स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र है। माइक्रोसाइट में सैमसंग के इस फोन के पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले की झलक मिलती है और साथ में बेहतर कैमरे का भी दावा किया गया है। पेज से एआर इमोजी फीचर की भी पुष्टि होती है। दूसरी तरफ, Samsung Mobile India ने अपने ट्विटर पेज से Galaxy A7 (2018) के लॉन्च की जानकारी दी है। इस फोन को मंगलवार को नई दिल्ली में दोपहर 12 बजे होने वाले इवेंट में पेश किया जाएगा।
 

Samsung Galaxy A7 (2018) कीमत

Samsung Galaxy A7 (2018) की कीमत का खुलासा अभी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में नहीं किया गया है। खबर है कि इसे ग्लोबल मार्केट में करीब 30,000 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Samsung Galaxy A7 (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Samsung Galaxy A7 (2018) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिेएंट होंगे- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। फोन में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में तीन रियर कैमरे हैं। इस सेटअप में एक 24 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। दूसरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। इन दोनों सेंसर का साथ निभाता है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर, एलईडी फ्लैश, सेल्फी फोकस और प्रो लाइटनिंग मोड से लैस है।

Samsung Galaxy A7 (2018) के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओेएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, बाइडू और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बैटरी 3300 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.8x76.8x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम। गैलेक्सी ए7 (2018) में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, आरजीबी लाइट सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Vivid display
  • Versatile cameras
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  2. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  3. 10 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi का 64MP कैमरा वाला फोन! आ गई धमाका डील
  4. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  2. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  3. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  4. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
  5. क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा
  6. iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर
  7. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  8. 11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!
  9. 10 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi का 64MP कैमरा वाला फोन! आ गई धमाका डील
  10. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.