Samsung Galaxy A7 (2017) और Galaxy A5 (2017) के दाम में बड़ी कटौती

शुक्रवार को सैमसंग ने अपने इन दोनों गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमतों में 4,000 रुपये तक की कटौती का ऐलान कर दिया। सैमसंग के मुताबिक ए सीरीज़ के ये दोनों स्मार्टफोन त्यौहारी सीज़न के दौरान सस्ते में उपलब्ध होंगे। इन स्मार्टफोन को ब्लैक स्काय और गोल्ड सैंड कलर में उपलब्ध कराया गया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 18 अगस्त 2017 13:02 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए (2017) अब 25,900 रुपये में उपलब्ध होगा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) 22,900 रुपये में मिलेगा
  • दोनों फोन मार्च 2017 में लॉन्च हुए थे
शुक्रवार को सैमसंग ने अपने इन दोनों  गैलेक्सी ए5 (2017) और  गैलेक्सी ए5 (2017)  की कीमतों में 4,000 रुपये तक की कटौती का ऐलान कर दिया। सैमसंग के मुताबिक ए सीरीज़ के ये दोनों स्मार्टफोन त्यौहारी सीज़न के दौरान सस्ते में उपलब्ध होंगे। इन स्मार्टफोन को ब्लैक स्काय और गोल्ड सैंड कलर में उपलब्ध कराया गया था।

सैमसंग ने प्रेस रिलीज़ भेजकर Samsung Galaxy A5 (2017), Galaxy A7 (2017) की कीमतों में कटौती की जानकारी दी। सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) अब 4,000 रुपये की कटौती के साथ अब 22,900 रुपये में मिलेगा जबकि फोन पहले 26,900 रुपये) की कीमत में उपलब्ध था। वहीं गैलेक्सी ए7 (2017) हैंडसेट 30,900 की जगह 25,900 रुपये में उपलब्ध होगा।  
Advertisement

सैमसंग ने मार्च में अपनी ए सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और  गैलेक्सी ए5 (2017) लॉन्च किए थे। लॉन्च के समय गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत 28,900 रुपये जबकि गैलेक्सी ए7 (2017) की कीमत 33,490 रुपये थी।  दोनों स्मार्टफोन आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस हैं।

(टेक्नोलॉजी की दुनिया के वीडियो का नया ठिकाना। आ गया है गैजेट्स 360 हिंदी का अपना यूट्यूब पेज। सब्सक्राइब करें।)
Advertisement

सबसे पहले बात गैलेक्सी ए7 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 5.7 इंच (1080 x1920 पिक्सल) फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3600 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।  यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 156.8 x 77.6 x 7.9 मिलीमीटर है।
Advertisement
 

अब बात 5.2 इंच (1080 x1920 पिक्सल) फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाले सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में भी गैलेक्सी ए7 (2017) की तरह ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग फ़ीचर के साथ आती है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 146.1 x 71.4 x 7.9 मिलीमीटर है। फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic size, good build
  • IP86 rating
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • Bad
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Weak speaker for media playback
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7880

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP68 rated
  • Very good build
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Questionable value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7880

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  3. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  8. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  9. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  10. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.