Samsung Galaxy A56 आया TENNA पर नजर, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Samsung के लिए हर बार की तरह साल का पहला महीना काफी व्यस्त रहने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2025 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A56 फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा।
  • Samsung Galaxy A56 में Exynos 1580 चिप होगा।
  • Samsung Galaxy A56 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर मिलेगा।

Samsung Galaxy A55 में 128GB स्टोरेज दी गई है।

Photo Credit: Samsung

Samsung के लिए हर बार की तरह साल का पहला महीना काफी व्यस्त रहने वाला है। ब्रांड इस हफ्ते CES 2025 में अपने नए प्रोडक्ट को पेश कर रहा है, जबकि Galaxy S25 सीरीज का लॉन्च जनवरी के आखिर में होने वाला है। फ्लैगशिप लॉन्च के बाद कोरियन स्मार्टफोन निर्माता अपना ध्यान अपने मिड रेंज गैलेक्सी A-सीरीज स्मार्टफोन पेश करने पर देगा। जिन मॉडल के बारे में लंबे समय से अफवाह आ रही है, उनमें से एक अब चीन की TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आया है, जिससे फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। आइए Samsung Galaxy A56 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy A56 आया TENAA सर्टिफिकेशन पर नजर


कथित डिवाइस Samsung Galaxy A56 है। सर्टिफिकेशन से पता चला है कि फोन अपने पिछले मॉडल के लंबे समय तक चलने वाले डिजाइन को हटा देगा, जिसमें पीछे के कैमरे अलग-अलग होते थे। इसके बजाय A56 में एक उभरा हुआ कैमरा बार है जिसमें वाइड, अल्ट्रावाइड और मैक्रो कैमरे हैं। पहली नजर में सेटअप Galaxy Z Fold 6 के रियर कैमरा लेआउट के जैसा दिखता है, जिसमें दाईं ओर एक एलईडी फ्लैश दिया गया है।

फ्रंट में डिवाइस अपने पिछले मॉडल जैसा दिखता है, जिसमें कर्व्ड ऐजेस, थिन बेजेल्स और टॉप पर एक पंच-होल सेल्फी शूटर है। हालांकि, करीब से देखने पर एक छोटे बदलाव का पता चला है। ऐसा लग रहा है कि डिवाइस टॉप राइट को छोड़कर, चारों ओर सपाट कॉर्नर से लैस है, जिसमें एक उभरा हुआ की आइलैंड है। TENAA लिस्टिंग से डिवाइस के स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चला है। यहां पुष्टि हुई है कि फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा और इसमें 4 कैमरे होंगे, तीन रियर और एक फ्रंट में शामिल होगा।


Advertisement
Samsung Galaxy A56 Specifications


लिस्टिंग से सीमित जानकारी समाने आई है, पिछली रिपोर्ट्स से पता चला है कि Galaxy A56 में Exynos 1580 चिप होगा। फोन गीकबेंच पर समान चिप के साथ 1,341 (सिंगल-कोर) और 3,836 (मल्टी-कोर) स्कोर के साथ नजर आया है। यह एंड्रॉयड 15 के साथ आएगा और 8GB/128GB और 12GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन प्रदान करेगा। कैमरा की बात करें तो Galaxy A56 कथित तौर पर अपने पिछले मॉड के समान रियर कैमरा सेटअप को बरकरार रखेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर होगा। हालांकि, फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल सेंसर हो सकता है।  डिस्प्ले में FHD+ 120Hz डायनामिक AMOLED स्क्रीन होगी। इसकी 5,000mAh की बैटरी कथित तौर पर 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.