• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung 2 मार्च को लॉन्च कर रही है ये 3 नए Galaxy A सीरीज स्मार्टफोन, रजिस्ट्रेशन हुए शुरू

Samsung 2 मार्च को लॉन्च कर रही है ये 3 नए Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन, रजिस्ट्रेशन हुए शुरू

Samsung Galaxy A26, Galaxy A36 और Galaxy A56 भारत में 2 मार्च को लॉन्च होने जा रहे हैं।

Samsung 2 मार्च को लॉन्च कर रही है ये 3 नए Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन, रजिस्ट्रेशन हुए शुरू
ख़ास बातें
  • Galaxy A26, Galaxy A36 और Galaxy A56 भारत में 2 मार्च को लॉन्च होंगे
  • इच्छुक ग्राहक आधिकारिक वेबसाइट पर इनके लिए रजिस्टर भी कर सकते हैं
  • नए Galaxy A-सीरीज हैंडसेट्स को छह साल के लिए OS अपडेट्स मिलेंगे
विज्ञापन
Samsung भारत में अपने तीन Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इनके 2 मार्च को लॉन्च होने की पुष्टि की जा चुकी है। इन तीन हैंडसेट के Galaxy A26, Galaxy A36 और Galaxy A56 होने की उम्मीद है, जिन्हें हालिया समय में कंपनी के आधिकारिक सपोर्ट पेज पर में देखा जा चुका है। इनके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया गया है। इसके अलावा, इनके ऑफिशियल एक्सेसरीज के 100 से ज्यादा रेंडर्स ने डिजाइन का खुलासा भी किया था। हम यहां इन स्मार्टफोन्स के अभी तक मिले डिटेल्स को विस्तार से शेयर कर रहे हैं।

Samsung Galaxy A26, Galaxy A36 और Galaxy A56 भारत में 2 मार्च को लॉन्च होने जा रहे हैं। भारत में इच्छुक ग्राहक आधिकारिक वेबसाइट पर बने लैंडिंग पेज पर इनके लिए रजिस्टर भी कर सकते हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि इन तीनों Galaxy A-सीरीज हैंडसेट्स को छह साल के लिए OS अपडेट्स मिलेंगे। Galaxy A26, A36 और A56 के Android 15-बेस्ड One UI 7 के साथ आने की उम्मीद है।

पिछली लीक और अफवाहों के आधार पर Galaxy A26 5G में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ 6.64 इंच या 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जो कि FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगा। फोन Exynos 1280 चिपसेट के ओवरक्लॉक्ड वर्जन पर काम कर सकता है। हालांकि, कुछ अफवाहें बताती हैं कि इसमें Exynos 2400e SoC दिया जा सकता है। आपको बता दें कि Exynos 2400e फ्लैगशिप Exynos 2400 का थोड़ा डाउनक्लॉक किया गया वर्जन है। यह ज्यादा प्रीमियम Galaxy S24 FE को पावर देने का काम करता है। इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। पिछली रिपोर्ट के अनुसार, फोन अपने पिछले मॉडल के मुकाबले में छोटी बैटरी दे सकता है जो कि 5,000 से कम होकर 4,565mAh होने की संभावना है।

वहीं, दूसरी ओर हाल ही में एक पॉपुलर टिप्सटर ने Samsung Galaxy A36 के 360 डिग्री डिजाइन रेंडर को शेयर किया था। रेंडर ने फोन को चार कलर ऑप्शन में दिखाया। समाने की ओर पिछले A-सीरीज मॉडल्स के समान फ्लैट डिस्प्ले, सेंटर होल-पंच कटआउट और तुलनात्मक रूप से पतले बेजल्स व चिन मौजूद थे। वहीं, पीछे की ओर कैमरा मॉड्यूल में Galaxy A35 की तुलना में बड़ा बदलाव देखने को मिला था। इसमें एक वर्टिकल पिल-शेप मॉड्यूल में तीन कैमरा रिंग दिखाई देते हैं, जबकि LED फ्लैश यूनिट को मॉड्यूल से बाहर रखा गया है।  Galaxy A36 5G में 10V 4.5A चार्जिंग सपोर्ट मिस सकता है। ऐसा हो सकता है कि फोन 45W फास्ट चार्जिंग से लैस हो। फोन Exynos 1580 SoC और 8GB रैम के साथ आ सकता है। 

Samsung Galaxy A56 के 360 डिग्री इमेज को भी लीक किया जा चुका है। इसमें फोन चार कलर वेरिएंट्स- grey, pink, black, और green में दिखाई दिया था। रियर कैमरा सेटअप में तीनों सेंसर एक सिंगल आइलैंड में प्लेस किए गए हैं। साथ में LED फ्लैश यूनिट भी है। फोन की राइट स्पाइन पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिखाई दिए थे। फोन का बैक पैनल ग्लास का बना हो सकता है। सैमसंग का Galaxy A56 फोन एल्युमीनियम फ्रेम के साथ आ सकता है। फोन में पंच होल AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसके बेजल्स काफी पतले बताए जा रहे हैं। हालांकि बॉटम साइड में चिन थोड़ी मोटी हो सकती है।

Galaxy A56 5G 6.7 इंच का Dynamic AMOLED पैनल मिल सकता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसमें  Exynos 1580 चिपसेट आ सकता है। रैम 12 जीबी और स्टोरेज 256 जीबी तक हो सकती है। Galaxy A56 में 5000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग आ सकती है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा होगा जिसमें मेन लेंस 50MP का बताया जा रहा है। फ्रंट में फोन 12MP सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15R में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Sony LYT कैमरा, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  2. 10000mAh बैटरी वाला पावरबैंक Portronics Moji 10 लॉन्च, जानें कीमत
  3. realme P4 Power 5G की रिकॉर्ड सेल! 10001mAh बैटरी वाले फोन ने मचाई धूम
  4. Oppo Reno 15c 5G की सेल लाइव, 7000mAh बैटरी वाले नए ओप्पो फोन को 10% डिस्काउंट पर खरीदने का मौका!
  5. Bharat Taxi Launched: Ola, Uber, Rapido को चुनौती देने आया कोऑपरेटिव प्लेटफॉर्म, जानें क्या है खास
  6. Airtel के प्लान महंगे! कंपनी ने 100 रुपये तक बढ़ाई इन प्रीपेड प्लान्स की कीमत
  7. Windows लैपटॉप बनाने वाले ब्रांड्स की बढ़ेगी टेंशन? Apple ला रहा है सस्ता MacBook, कीमत हुई लीक
  8. NASA के ऐतिहासिक Artemis II मिशन लॉन्च में होगी देरी! बताई वजह
  9. Samsung Galaxy S26 Ultra में Qi2 चार्जिंग हो सकता है मैग्नेटिक केस
  10. Bitcoin पर मंदी की मार, 70,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »