• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील

महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील

Samsung Galaxy A56 5G को लॉन्च प्राइस से 7,000 रुपये कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। Amazon Pay ICICI कार्ड पर 5% तक कैशबैक भी मिल सकता है।

महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील

Samsung Galaxy A56 5G को 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Galaxy A56 5G लॉन्च प्राइस से ₹7,000 कम में मिल रहा
  • Amazon Pay ICICI कार्ड पर 5% तक कैशबैक का फायदा
  • 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1580 और 50MP ट्रिपल कैमरा मिलता है
विज्ञापन

Samsung ने Galaxy A56 5G को 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इसके बाद कीमत में कटौती हुई और फिर दोबारा हाल के दिनों में लगातार महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स की लिस्ट में इसका नाम भी शामिल हुआ और कीमत बढ़कर 40,999 रुपये हो गई। हालांकि, इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए हम ऐसी डील लेकर आए हैं, जो वर्तमान में एक बेहतरीन डील साबित हो सकती है। Galaxy A56 5G को लॉन्च प्राइस से 7,000 रुपये कम में खरीदने का मौका मिल रहा है।

Samsung Galaxy A56 5G को Amazon और कंपनी की आधिकारिक बेवसाइट पर 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया है, जो इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए है। हालांकि, बैंक ऑफर उपलब्ध नहीं है, लेकिन चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड्स पर No-Cost EMI ऑप्शन दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, यदि आपके पास स्पेशल Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड है, तो आपको फुल-स्वाइप ट्रांजेक्शन पर 5% का फ्लैट कैशबैक, यानी करीब 1,750 रुपये का कैशबैक मिल सकता है।

Samsung Galaxy A56 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2340  पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में Exynos 1580 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A56 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और USB Type-C पोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  2. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  4. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  5. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  6. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  7. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  8. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  9. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  10. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »