Samsung Galaxy A56 5G को लॉन्च प्राइस से 7,000 रुपये कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। Amazon Pay ICICI कार्ड पर 5% तक कैशबैक भी मिल सकता है।
Samsung Galaxy A56 5G को 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था
Samsung ने Galaxy A56 5G को 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इसके बाद कीमत में कटौती हुई और फिर दोबारा हाल के दिनों में लगातार महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स की लिस्ट में इसका नाम भी शामिल हुआ और कीमत बढ़कर 40,999 रुपये हो गई। हालांकि, इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए हम ऐसी डील लेकर आए हैं, जो वर्तमान में एक बेहतरीन डील साबित हो सकती है। Galaxy A56 5G को लॉन्च प्राइस से 7,000 रुपये कम में खरीदने का मौका मिल रहा है।
Samsung Galaxy A56 5G को Amazon और कंपनी की आधिकारिक बेवसाइट पर 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया है, जो इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए है। हालांकि, बैंक ऑफर उपलब्ध नहीं है, लेकिन चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड्स पर No-Cost EMI ऑप्शन दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, यदि आपके पास स्पेशल Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड है, तो आपको फुल-स्वाइप ट्रांजेक्शन पर 5% का फ्लैट कैशबैक, यानी करीब 1,750 रुपये का कैशबैक मिल सकता है।
Samsung Galaxy A56 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में Exynos 1580 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A56 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और USB Type-C पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!