Samsung Galaxy A53 5G फोन लॉन्च से पहले TENAA पर स्पॉट, फोन में होगा 64MP ट्रिपल कैमरा!

Samsung Galaxy A53 5G में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

Samsung Galaxy A53 5G फोन लॉन्च से पहले TENAA पर स्पॉट, फोन में होगा 64MP ट्रिपल कैमरा!

सैमसंग का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन्स के साथ आ सकता है।

ख़ास बातें
  • यह फोन मार्च 2021 में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A52 का सक्सेसर हो सकता है।
  • Galaxy A53 5G में ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा जिसे 2.4GHz पर क्लॉक किया जाएगा।
  • फोन में 6.46 इंच की एचडीप्लस एमोलेड डिस्प्ले होगी
विज्ञापन
Samsung Galaxy A53 5G जल्द ही लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह मार्च 2021 में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A52 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल, इस फोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन भी लिस्टेड हैं। इस लिस्टिंग के अनुसार, फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन की बैटरी कैपिसिटी और अन्य फीचर्स भी बताए गए हैं। 

Samsung Galaxy A53 5G को लॉन्च से पहले MyFixGuide ने चीन की टेलीकम्यूनिकेशन सर्टिफिकेशन अथॉरिटी TENAA पर स्पॉट किया है। गैजेट्स 360 ने भी इस फोन की लिस्टिंग की स्वतंत्र रूप से जांच की  और इसे मॉडल नम्बर SM-A5360 के साथ TENAA पर लिस्टेड पाया।  इस लिस्टिंग में फोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ बताया गया है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। फोन में 6.46 इंच की एचडीप्लस एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल बताया गया है। साथ ही 5000 एमएएच की बटैरी कैपिसिटी भी बताई गई है। इसका फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले के अंदर ही होगा। 

इससे पहले फोन को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया गया था जिसमें इसकी चार्जिंग स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताया गया था। हाल ही में 91Mobiles ने भी Samsung Galaxy A53 5G की लाइव इमेज स्पॉट की थीं। इनमें फोन के रियर पैनल और कैमरा सेटअप के साथ इसका फ्रेम भी दिखाया गया था। 

अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा जिसे 2.4GHz पर क्लॉक किया जाएगा। इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 32 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर हो सकता है। वहीं, TENAA में जो इमेज दिखाई देती है वह फोन में चौथे कैमरा का भी इशारा देती है जिसका जिक्र लिस्टिंग में नहीं किया गया है। फ्रंट साइड में इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। 

सैमसंग का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन्स के साथ आ सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से फोन के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हाल ही में फोन को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर Galaxy A33 5G और Galaxy M33 5G के साथ देखा गया था।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • High-quality stereo speakers
  • IP67 rating
  • Good daylight camera performance
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera
  • Weak low-light video recording
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  8. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »