Samsung Galaxy A52 5G एक बार फिर हुआ ऑनलाइन लिस्ट

HTML5Test वेबसाइट की लिस्टिंग यूं तो Samsung Galaxy A52 5G के स्पेसिफिकेशन संबंधी किसी प्रकार का खुलासा नहीं करती है। हालांकि, इसमें यह दिखा है कि सैमसंग फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा।

Samsung Galaxy A52 5G एक बार फिर हुआ ऑनलाइन लिस्ट

Samsung Galaxy A52 5G में मिल सकता है होल-पंच डिस्प्ले

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 5G फोन HTML5Test पर हुआ है लिस्ट
  • लिस्टिंग में Samsung फोन मॉडल नंबर SM-A526B के साथ हुआ है लिस्ट
  • स्नैपड्रैगन 750जी से लैस हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी फोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन एक बार फिर ऑनलाइन लिस्ट हुआ है। इस बार कथित रूप से अघोषित Samsung फोन ब्राउज़र बेंचमार्क HTML5Test पर लिस्ट हुआ है। हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी फोन के कुछ रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, इसमें फोन का डिज़ाइन देखने को मिला था। इसके अलावा यह फोन पिछले महीने गीकबेंच वेबसाइट पर प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट हुआ था। गैलेक्सी ए52 5जी फोन इस साल अप्रैल में लॉन्च हुए Galaxy A51 5G स्मार्टफोन का सक्सेसर प्रतीत होता है, जो कि क्वाड रियर कैमरा सेटअप, इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था।

सबसे पहले इस लिस्टिंग की जानकारी SamMobile द्वारा सार्वजनिक की गई है। HTML5Test पर यह Samsung फोन मॉडल नंबर SM-A526B के साथ लिस्ट हुआ है। इस मॉडल को अब-तक कथित Samsung Galaxy A52 5G से असोसिएटिड माना जा रहा है। इसके अलावा, यह मॉडल नंबर पिछले महीने गीकबेंच वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ था।

HTML5Test वेबसाइट की लिस्टिंग यूं तो गैलेक्सी ए52 5जी के स्पेसिफिकेशन संबंधी किसी प्रकार का खुलासा नहीं करती है। हालांकि, इसमें यह दिखा है कि सैमसंग फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। इसके अलावा इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि ब्राउज़र स्कोर 555 में से 523 प्वाइंट्स होंगे। यह एक मिड-रेंज हैंडसेट होने के लिए काफी है।
 

Samsung Galaxy A52 5G specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन इससे पहले गीकबेंच पर लिस्ट हो चुके हैं, जिसके अनुसार, फोन में 6 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर होगा जिसकी स्पीड 1.8GHz होगी। माना जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 750जी हो सकता है। फोन का डिस्प्ले 6.5 इंच का हो सकता है। जैसे कि हमने बताया फोन के  रेंडर्स भी ऑनलाइन लीक हो चुके हैं, जिसमें होल-पंच डिज़ाइन और क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला था। बताया जा रहा है कि फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, इसके अलावा इसमें वाइड-एंगल सेंसर, डेप्थ सेंसर और मैक्रो सेंसर भी मौजूद होगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी फोन का डायमेंशन 159.9x75.1x8.4mm हो सकता है। इसके अलावा कहा तो यह भी जा रहा है कि फोन की कीमत $499 (लगभग 36,700 रुपये) होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  13. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  14. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »