Samsung Galaxy A51 को मिला नया अपडेट, बेहतर हुआ कैमरा

Samsung Galaxy A51 अपडेट का डाउनलोड साइज़ 223.98 एमबी बताया जा रहा है और यह अपडेट कैमरा की स्टेबिलिटी में सुधार करता है और दिसंबर सिक्योरिटी पैच के साथ आता है।

Samsung Galaxy A51 को मिला नया अपडेट, बेहतर हुआ कैमरा

Samsung Galaxy A51 की भारत में कीमत 23,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51 का नया अपडेट कैमरा स्टेबिलिटी को बेहतर करता है
  • इस फोन में 48-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला क्वॉड कैमरा सेटअप है
  • गैलेक्सी ए51 की भारत में कीमत 23,999 रुपये है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A51 के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया गया है। खबर है कि यह अपडेट कुछ चुनिंदा मार्केट के लिए जारी किया गया है और यह फोन के कैमरा में सुधार करता है। याद दिला दें कि सैमसंग ने गैलेक्सी ए51 को भारत में जनवरी 2020 में लॉन्च किया था। नए सॉफ्टवेयर अपडेट के चेंजलॉग (बदलावों की जानकारी) में कैमरा में एक सुधार किए जाने की जानकारी भी मिली है। इसके साथ कंपनी ने फोन के लिए दिसंबर महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी रिलीज किया है। खबर है कि यह अपडेट यूरोप की मार्केट के लिए जारी किया गया है।

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, नया सॉफ्टवेयर अपडेट बिल्ड नंबर A515FXXU1ASL6 के साथ आता है। इसमें फोन के कैमरा की स्टेबिलिटी को सुधारा गया है। इसके अलावा चेंजलॉग में नए फीचर्स या किसी प्रकार के बदलाव की जानकारी नहीं दी गई है। खबर है कि Galaxy A51 अपडेट फिलहाल फ्रांस, जर्मनी, इटली, पोलेंड, स्पेन, युनाइटेड किंगडम समेत कुछ अन्य यूरोपियन देशों में जारी किया गया है।

फिलहाल सैमसंग की तरफ से इस अपडेट के अन्य मार्केट में जारी किए जाने को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यदि आप ऊपर बताए गए देशों में से एक में रहते हैं और आपको यह अपडेट ओटीए के जरिए नहीं मिली है तो आप अपने फोन के सेटिंग्स मेन्यू के अंदर सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में इस अपडेट को जांच सकते हैं। इस अपडेट का डाउनलोड साइज़ 223.98 एमबी बताया जा रहा है।


ऐसा लग रहा है कि यह अपडेट केवल उन देशों में जारी किया गया है, जहां फोन पुराने वर्ज़न के सिक्योरिटी वर्ज़न पर काम कर रहा है। भारत में यह फोन जनवरी में लॉन्च किया गया था, इसलिए इसमें पहले से दिसंबर सिक्योरिटी पैच शामिल है। भारत में गैलेक्सी ए51 को आगामी अपडेट में जनवरी सिक्योरिटी पैच दिया जाएगा। जैसा कि हमने ऊपर जानकारी दी है कि यह अपडटे कैमरा की स्टेबिलिटी में सुधार करता है। हालांकि चेंजलॉग में यह साफ नहीं किया गया है कि यह सुधार Galaxy A51 के पूरे कैमरा ऐप में किया गया है या केवल फोटो या वीडियो में किया गया है। यदि आप सैमसंग गैलेक्सी ए51 को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इसका रिव्यू यहां पढ़ सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • कमियां
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »