Samsung Galaxy A51 की सेल आज मध्यरात्रि से, जानें लॉन्च ऑफर्स

Samsung Galaxy A51 का एक मात्र वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये होगी।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 30 जनवरी 2020 19:18 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा
  • 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है Samsung Galaxy A51
  • सैमसंग गैलेक्सी ए51 में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम हैं

Samsung Galaxy A51 की कीमत 23,999 रुपये है

Samsung Galaxy A51 को इस हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया था। सैमसंग के इस फोन की बिक्री भारत में मध्यरात्रि से शुरू हो जाएगी। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी ए51 को बीते महीने ही वियतनाम में Samsung Galaxy A71 के साथ लॉन्च किया गया था। Samsung की गैलेक्सी ए-सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए51 इनफिनिटी ओ-डिस्प्ले और चार रियर कैमरे के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy A51 price in India, launch offers

सैमसंग गैलेक्सी ए51 का एक मात्र वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये होगी। स्मार्टफोन को ब्लू, व्हाइट और ब्लैक प्रिज़्म क्रश रंग में बेचा जाएगा। जैसा कि हमने आपको बताया, Samsung Galaxy A51 की बिक्री मध्यरात्रि से शुरू हो जाएगी। फोन देशभर के नामी ई-कॉमर्स साइट, ऑफलाइन स्टोर्स, सैमसंग डॉट कॉम और सैमसंग ओपेरा हाउस में उपलब्ध होगा।


Samsung Galaxy A51 खरीदने के लिए अमेज़न पे का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा कंपनी गैलेक्सी ए51 के खरीदारों को एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट की गारंटी देगी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A51 specifications, features

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। Samsung के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 लेंस के साथ आएगा। इसके साथ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। सेल्फी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैंस है। यह 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • Bad
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.