Samsung Galaxy A51 भारत में 29 जनवरी को होगा लॉन्च, यह हो सकती है कीमत

Samsung Galaxy A51 भारत में 22,990 रुपये कीमत में लॉन्च हो सकती है। वियतनाम में सैमसंग ने Galaxy A51 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को VND 7,990,000 (लगभग 24,600 रुपये) में लॉन्च किया था।

Samsung Galaxy A51 भारत में 29 जनवरी को होगा लॉन्च, यह हो सकती है कीमत

Samsung Galaxy A51 की भारत में कीमत 22,990 रुपये हो सकती है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51 भारत में 22,990 रुपये में लॉन्च हो सकता है
  • फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम होगी
  • गैलेक्सी ए51 में 48-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला क्वॉड-कैमरा सेटअप होगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy A51 भारत में बुधवार, 29 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है। दक्षिण कोरियाई दिग्गज ने पिछले हफ्ते एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस जानकारी को साझा किया था। बता दें कि गैलेक्सी ए51 और गैलेक्सी ए71 को कंपनी ने पिछले महीने वियतनाम में लॉन्च किया था। दोनों ही स्मार्टफोन इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले यानी होल-पंच डिस्प्ले और क्वॉड-कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। गैलेक्सी ए51 मौजूदा गैलेक्सी ए50 का अपग्रेड है और गैलेक्सी ए71 मौजूदा गैलेक्सी ए70 का अपग्रेड है। 

सैमसंग इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस खबर की जानकारी साझा की है। सोमवार को किए गए इस ट्वीट में कंपनी ने एक 10 सेकंड की वीडियो पोस्ट की है, जिसमें सैमसंग गैलेक्सी ए51 को दो दिन बाद लॉन्च होने की जानकारी दी है। हालांकि वीडियो में दिए गए लिंक में “galaxy-a5171” नाम दिया गया है, जिससे गैलेक्सी ए51 और गैलेक्सी ए71 दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि सैमसंग इंडिया ने Gadgets 360 को केवल Galaxy A51 के लॉन्च की जानकारी दी है।
 

Samsung Galaxy A51 Price (rumoured)

खबर है कि सैमसंग गैलेक्सी ए51 की भारत में कीमत 22,990 रुपये हो सकती है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस फोन की कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वियतनाम में सैमसंग ने Galaxy A51 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत VND 7,990,000 (लगभग 24,600 रुपये) है। फोन को प्रिज़्म क्रश ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और पिंक रंगों के विकल्पों में लॉन्च किया गया है।
 

Samsung Galaxy A51 specifications, features

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम हैं। पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 लेंस के साथ आएगा। इसके साथ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। सेल्फी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।

Samsung के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैंस है। यह 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • कमियां
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »