Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 के लॉन्च की तारीख हुई लीक, यह हो सकती है कीमत

Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 दोनों स्मार्टफोन भारत में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर रंगों के विकल्प और स्पेसिफिकेशंस के साथ लिस्ट हो गया है। दोनों फोन के बैक में चार कैमरों का सेटअप और Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 शामिल है।

Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 के लॉन्च की तारीख हुई लीक, यह हो सकती है कीमत

Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड हैं

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 में पंच-होल डिस्प्ले दी गई है
  • दोनों स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट में स्पेसिफिकेशंस के साथ लिस्टेड हैं
  • गैलेक्सी ए51 और गैलेक्सी ए71 के बैक में चार कैमरों का सेटअप है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 को कंपनी ने पिछले महीने वियतनाम में लॉन्च किया था और खबर है कि ये दोनों मोबाइल फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च किए जाने हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो कंपनी गैलेक्सी ए51 को जनवरी के आखिर तक और गैलेक्सी ए71 को फरवरी के दूसरे हफ्ते में कभी भी लॉन्च कर सकती है। दोनों स्मार्टफोन सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से लिस्ट कर दिए गए हैं।

91Mobiles का दावा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए51 के जनवरी के आखिर में और गैलेक्सी ए71 के फरवरी के बीच में लॉन्च होने वाला है। वहीं, दूसरी ओर The Mobile Indian का कहना है कि ये दोनों स्मार्टफोन फरवरी 2020 के बीच में लॉन्च किए जाएंगे। यहां तक की पब्लिकेशन के सूत्र ने इन दोनों फोन की कीमत का अंदाज़ा भी दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों स्मार्टफोन 30,000 रुपये के अंदर लॉन्च किए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले कुछ रिपोर्ट ने दावा किया है कि गैलेक्सी ए51 और गैलेक्सी ए71 क्रमश: 22,990 रुपये और 29,990 रुपये में लॉन्च किए जाएंगे।

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर दोनों फोन को लिस्ट किया है और साथ ही ‘नोटिफाई मी' बटन भी लाइव कर दिया है। ऑधिकारिक लिस्टिंग से पता चला है कि Galaxy A51 को 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प होंगे। दोनों फोन प्रिज़्म क्रश ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और पिंक रंगों में उपलब्ध होंगे। Galaxy A71 की बात करें तो इसमें 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्पों के साथ 128 जीबी स्टोरज विकल्प होगा।
 

Samsung Galaxy A51 specifications, features

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया हैं। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और अन्य तीन कैमरा सेंसर में 12 मेगापिक्सल का सेकंड्री सेंसर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल हैं। सेल्फी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैंस है और इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
 

Samsung Galaxy A71 specifications, features

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए71 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन भी चार रियर कैमरों से लैस है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। अन्य दो कैमरा सेंसर 5 मेगापिक्सल के हैं। इस फोन में भी 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। Samsung Galaxy A71 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है और यह फोन 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह बैटरी 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • कमियां
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  2. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  3. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  4. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Pause Point: स्मार्टफोन पर टाइम बर्बाद नहीं होने देगा Google का यह नया फीचर! जानें कैसे करता है काम
  6. Google Chrome या Safari में अपना ब्राउजिंग डाटा कैसे करें साफ, ये है आसान तरीका
  7. WhatsApp Plus क्या है और पैसे देकर क्या मिलेगा खास? जानें सभी प्रीमियम फीचर्स
  8. Oppo Reno 16F 5G के लॉन्च की तैयारी, GCF पर हुई लिस्टिंग
  9. लैपटॉप में भी मिलेगा Android जैसा एक्सपीरियंस, Googlebook हुआ ऑफिशियल
  10. Vivo Y60 लेटेस्ट स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »