Samsung Galaxy A50 के लिए अपडेट ज़ारी, कैमरा परफॉर्मेंस होगी बेहतर

Samsung Galaxy A50 को भारत में सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर है। अभी कुछ दिन पहले ही Samsung ने मार्केट में Galaxy A50 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू की थी।

Samsung Galaxy A50 के लिए अपडेट ज़ारी, कैमरा परफॉर्मेंस होगी बेहतर
ख़ास बातें
  • Galaxy A50 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं
  • Galaxy A50 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए50 की कीमत 19,990 रुपये से शुरू
विज्ञापन
Samsung Galaxy A50 को भारत में सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर है। अभी कुछ दिन पहले ही Samsung ने मार्केट में Galaxy A50 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू की थी। अब इस फोन के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी किया गया है जो हैंडसेट की कैमरा पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाएगा। यह अपडेट ओवर द एयर ज़ारी किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह हर Galaxy A50 यूज़र्स तक पहुंच जाएगा। यह इस फोन को मिलने वाला दूसरा सॉफ्टवेयर अपडेट है। क्योंकि पहला अपडेट Galaxy A50 को रिटेल बॉक्स से बाहर निकालने के बाद ही मिल गया था।

Samsung Galaxy A50 के लिए ज़ारी किए गए लेटेस्ट अपडेट का बिल्ड नंबर A505FDDU1ASC1 है और यह 138.67 एमबी का है। एक यूज़र द्वारा साझा किए गए चेंजलॉग के मुताबिक, अपडेट कैमरा पिक्चर क्वालिटी को बेहतर करने के साथ सिक्योरिटी को मजबूती प्रदान करता है। इस अपडेट के साथ फोन को मार्च का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिल गया है।

(पढ़ें: Samsung Galaxy A50 का रिव्यू)

Samsung के मुताबिक, मार्च सिक्योरिटी पैच कई संवेदनशील कमियों को दूर करता है। साथ में एक बग को हटाता है। Galaxy A50 को अपडेट मिलने की जानकारी सबसे पहले SamMobile द्वारा दी गई।

अपडेट अपने आप सैमसंग गैलेक्सी ए50 हैंडसेट को मिलेगा। अगर आप इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो Settings > Software update > Download updates में जानकर मैनुअली डाउनलोड कर सकते हैं।

याद रहे कि Samsung Galaxy A50 के लिए ज़ारी किया गया पहला अपडेट फिंगरप्रिंट की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता था। इसके अलावा यह फरवरी के सिक्योरिटी पैच से लैस था।
 

Samsung Galaxy A50 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग Galaxy A50 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन है, फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 91:6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ। गैलेक्सी ए50 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद होंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A50 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। रियर पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल सेंसर, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस सेंसर और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इस फोन में फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके अलावा हैडंसेट सैमसंग के इंटेलीजेंट सीन ऑप्टिमाइज़र के साथ आता है।

Galaxy A50 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • कमियां
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
डिस्प्ले6.40 इंच
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  6. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  7. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  8. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  10. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »