Samsung Galaxy A50 के स्पेसिफिकेशन लीक, तीन रियर कैमरे से हो सकता है लैस

Galaxy A50 के यूजर मैनुअल के लीक होने से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 फरवरी 2019 13:36 IST
ख़ास बातें
  • 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है Samsung Galaxy A50 में
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए50
  • Samsung Galaxy A50 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Samsung Galaxy A50 के स्पेसिफिकेशन लीक, तीन रियर कैमरे से हो सकता है लैस

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung अपनी आगामी Galaxy A सीरीज़ को लॉन्च करने की योजना बना रही है। गैलेक्सी ए सीरीज़ के अंतर्गत Galaxy A50 को उतारा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए50 के यूजर मैनुअल के लीक होने से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। Samsung Galaxy A50 में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

SlashLeaks पर लीक यूजर मैनुअल और स्पेसिफिकेशन शीट के मुताबिक, Samsung Galaxy A50 में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, तीन रियर कैमरे और फोन के निचले हिस्से में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक होगा। फोन के फ्रंट पैनल पर इनफिनिटी-यू डिस्प्ले की झलक देखने को मिल रही है। लीक हुई जानकारी से पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी ए50 में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट होगा। इसके अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है। 

Photo Credit: SlashLeaks

Samsung Galaxy A50 के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं। डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-A505F है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई और 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले (1080x2340 पिक्सल) के साथ आ सकता है। प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज के संबंध में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

Samsung Galaxy A50 में है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
Photo Credit: SlashLeaks

कुछ समय पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, हैंडसेट को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है। अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए 25 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तो वहीं अन्य दोनों सेंसर 8 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। सेल्फी कैमरा के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर फ्रंट पैनल पर कितने मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।  

Galaxy A50 की लंबाई-चौड़ाई 158.6x74.7x7.7 मिलीमीटर और वजन 166 ग्राम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.0, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी (वर्जन 2.0) पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  2. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.